फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकिता लोखंडे ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, लाल सूट में तस्वीर साझा कर लिखा- 'लोग तो जज करेंगे ही'

Thu, 22 Oct 2020 04:47 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 22 Oct 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
Ankita Lokhande Instagram Post: Ankita Lokhande Suit Beautiful Photos In Red Suit Says In The End People Will Judge You Anyway
अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram: @lokhandeankita

'पवित्र रिश्ता' फेम अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। जब से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ है तभी से अंकिता सुर्खियों में हैं। सुशांत के निधन के बाद अंकिता जिस तरह से उनके लिए न्याय की मांग करते हुए परिवार के साथ डटकर खड़ी हैं उसे देख लोगों का दिल पसीज गया। लेकिन कई लोग अंकिता को ट्रोल भी कर रहे हैं। लेकिन अब अभिनेत्री ने भी ऐसे लोगों को करारा जवाब दिया है।

Ankita Lokhande Instagram Post: Ankita Lokhande Suit Beautiful Photos In Red Suit Says In The End People Will Judge You Anyway
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : फाइल फोटो

अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से फैंस ने शायद उनसे यही उम्मीद लगा ली थी कि वो जो भी पोस्ट करें उसमें दुख व्यक्त करें। इसलिए जब भी अंकिता कोई खुशी भरा पोस्ट साझा करती हैं तो लोग उन्हें ट्रोल करने लगते हैं। ऐसे में अब अंकिता ने भी अपने ताजा पोस्ट में बता दिया है कि उन्हें किसी की भी फिक्र नहीं हैं क्योंकि लोग तो अंत में जज करेंगे ही।

Ankita Lokhande Instagram Post: Ankita Lokhande Suit Beautiful Photos In Red Suit Says In The End People Will Judge You Anyway
अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram: @lokhandeankita

अंकिता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अंकिता लाल रंग का सूट पहने हुए बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को साझा करते हुए अंकिता ने लिखा, 'आखिर में लोग आपको वैसे भी जज करेंगे। इसलिए दूसरों को इंप्रेस करने के लिए अपना जीवन ना जिएं, केवल खुद को इंप्रेस करने के लिए अपनी जिंदगी जिएं।'
 
View this post on Instagram

In the end, People will judge you anyway, So don’t live your life impressing others live your life impressing yourself ❤️ Shot by - @imtanmaykhutal

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Lokhande Instagram Post: Ankita Lokhande Suit Beautiful Photos In Red Suit Says In The End People Will Judge You Anyway
अंकिता लोखंडे - फोटो : फाइल फोटो

अंकिता का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इससे पहले अंकिता ने हरे रंग की साड़ी में एक वीडियो साझा किया था। जिसमें अंकिता 'संवार लूं' गाने पर बेहद दिलकश अंदाज में डांस कर रही थीं। लेकिन लोगों ने उन्हें इस वीडियो को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया था। कई लोग उनके इस वीडियो पर सुशांत को लेकर कमेंट कर रहे थे।
 
View this post on Instagram

Saree Dance and good music 🎵 What a combination 💓

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on

विज्ञापन
Ankita Lokhande Instagram Post: Ankita Lokhande Suit Beautiful Photos In Red Suit Says In The End People Will Judge You Anyway
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : फाइल फोटो

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अंकिता जिस तरह से अभिनेता का पक्ष लेकर मीडिया के सामने आईं उससे लोगों का उनके प्रति नजरिया बदल गया। कहीं ना कहीं लोग उनके साथ अपनी भावनाएं जोड़ने लगे थे।  लेकिन अब उनकी खुशी या उनकी पोस्ट देख लोगों को लगता है कि वो सुशांत को भूल गई हैं। ऐसे में सुशांत के फैंस अंकिता को ट्रोल करने लगते हैं।

पढ़ें: सोफे पर मिला कन्नड़ अभिनेता का शव, शरीर पर दिखे धारदार हथियार के निशान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed