टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रह चुकीं अंकिता लोखंडे अब जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' में नजर आने वाली हैं। आपको बता दें कि अंकिता को डांस करना बहुत पसंद है। वो कहीं भी कभी भी डांस करना शुरू कर देती हैं। हाल ही में अंकिता लोखंडे ने दुबई के बॉलीवुड पार्क में अचानक ही डांस करना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो जमकर डांस कर रही हैं।
दुबई के बॉलीवुड पार्क में अचानक डांस करने लगी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे, वीडियो हुआ वायरल
कुछ दिनों पहले ही अंकिता ने अपने फोटोशूट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिस पर उन्हें बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा था। इससे न घबराते हुए अंकिता ने अब एक बार फिर अपने डांस की वीडियो शेयर की है। दरअसल अंकिता 10वें मसाला अवॉर्ड शो का हिस्सा बनने दुबई पहुंचीं हैं। देखें वीडियो-
A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on
अंकिता ने जीटीवी पर आने वाले सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से अपने करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनका अफेयर था। दोनों शादी भी करने वाले थे लेकिन सुशांत के टीवी इंडस्ट्री को छोड़ बॉलीवुड में जाने से शायद अंकिता नाराज हुई थीं।
सूत्रों की मानें तो बॉलीवुड में काम करने के चलते सुशांत अंकिता को समय नहीं दे पा रहे थे। आखिरकार दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब अंकिता खुद भी बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयार हैं। वो जल्द ही फिल्म 'मणिकर्णिका' में नजर आएंगी।