फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनीता हसनंदानी की प्रेग्नेंसी पर ट्रोलर ने किया घटिया कमेंट, पति रोहित रेड्डी ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Mon, 12 Oct 2020 10:54 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 12 Oct 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
anita hassanandani gets trolled on her pregnancy husband rohit reddy gives solid reply
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी - फोटो : instagram/rohitreddygoa

टीवी की मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने बीते दिनों खुलासा किया कि जल्द ही उनके घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। अपने पहले बच्चे के लिए अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी बेहद उत्साहित हैं। अनीता की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। लेकिन यहां भी कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। एक यूजर ने आने वाले बच्चे को लेकर ऐसा घटिया कमेंट किया जिसे देखकर रोहित रेड्डी भड़क गए।

anita hassanandani gets trolled on her pregnancy husband rohit reddy gives solid reply
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी - फोटो : instagram/anitahassanandani

फोटो जर्नलिस्ट विरल भयानी ने अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी को बधाई देते हुए एक पोस्ट साझा किया। इस पर एक ट्रोलर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्या फायदा... आप 50 साल ही होंगी जब आपका बच्चा 11 साल का होगा। उसे अपनी दादी के साथ के साथ चलने में शर्म आएगी।’

anita hassanandani gets trolled on her pregnancy husband rohit reddy gives solid reply
कमेंट - फोटो : इंस्टाग्राम

यूजर का ऐसा कमेंट देख रोहित रेड्डी खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब देते हुए लिखा, ‘गणित ठीक रखने के लिए आप खड़े होकर तालियों की हकदार हैं। लेकिन जिस बात पर आपने गौर नहीं किया वो ये है कि उसने 20 साल अपनी एड़ियां घिसकर अपना करियर बनाया। और बच्चे का भविष्य सुरक्षित रखने की तैयारी की। इस हिसाब से उसे 50 साल की उम्र में भी चिंता नहीं करनी होगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
anita hassanandani gets trolled on her pregnancy husband rohit reddy gives solid reply
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी - फोटो : instagram/anitahassanandani

इससे पहले इस कपल ने एक वीडियो जारी किया था। इसमें अनीता कहती हैं, 'यह भगवान का फैसला है। मुझे लगता है कि यह सही समय है। हमारी शादी को सात साल हो चुके हैं। ऐसे में हम पूरी तरह से इसके लिए तैयार थे। रोहित और मैं 2020 में बच्चा चाहते थे जिससे हम सेटल हो जाएं।

विज्ञापन
anita hassanandani gets trolled on her pregnancy husband rohit reddy gives solid reply
अनीता हसनंदानी

वीडियो के साथ अनीता ने लिखा, 'माता पिता बनने की यह यात्रा हमेशा से खास है। एक माता पिता के तौर पर हम अपने बच्चे के लिए सबसे बेस्ट करना चाहते हैं। बच्चे की तैयारियों पर इस वक्त पूरा ध्यान है।' गौरतलब है कि अनीता ने साल 2013 में कॉर्पोरेट प्रोफेशनल रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। 

फर्जी दावा करने वालों पर भड़के रिया के वकील, बोले- CBI को देंगे ऐसे लोगों की लिस्ट

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed