छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 12 अक्सर चर्चाओं में रहता है। इस शो को बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन शो में शामिल हुए कंटेस्टेंट्स के साथ काफी सारी बातचीत भी करते हैं। ऐसे में अमिताभ ने इस शो के में अपने और बाला साहेब ठाकरे के रिश्ते के बारे में बताया।
2 of 5
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन केबीसी को होस्ट करते हुए शो के कंटेस्टेंट्स के साथ काफी बातचीत करते हैं। इस दौरान अमिताभ खुद से जुड़े हुए भी कई किस्से साझा करते रहते हैं। इस दौरान अमिताभ ने एक एपिसोड के दौरान उन्होंने अपनी और बाला साहेब ठाकरे की मुलाकात के बारे में बताया।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
'कौन बनेगा करोड़पति 12' के कर्मवीर एपिसोड में कंटेस्टेंट से बाला साहेब ठाकरे पर आधारित फिल्म से जुड़ा एक सवाल किया। इसी दौरान अमिताभ ने ये किस्सा साझा किया। अमिताभ बच्चन ने शो में कहा कि कई बार लोग मुझसे सवाल पूछते हैं कि आखिर कैसे आपका और बाला साहेब का रिश्ता कैसा था।
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
अमिताभ ने बताया, 'शादी के बाद मुझे बाला साहेब ने बुलाया तो मैं जया जी के साथ गया। वहां जया जी की आरती उतारी गई। तभी से मेरा और बाला साहेब जी का रिश्ता मजबूत होता गया।' बता दें कि इस एपिसोड में अनुराधा भोसले और नागराज मंजुले कंटेस्टेंट के रूप में पहुंचे थे।
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
गौरतलब है कि अनुराधा और नागराज से सवाल पूछा गया कि बाल ठाकरे के जीवन पर आधारित फिल्म 'ठाकरे' में बाला साहेब का किरदार किसने निभाया था? इस सवाल का जवाब अनुराधा और नागराज सही दिया। उन्होंने जवाब देते हुए कहा 'नवाजुद्दीन सिद्दीकी'। दोनों इस शो से 25 लाख रुपये की धनराशि लेकर गए हैं।
पढ़ें: इन 10 किरदारों ने हेलन को बनाया सुपरस्टार, एक में तो सलमान की मां भी बनीं