{"_id":"5de0aaea8ebc3e54ab569b73","slug":"amitabh-bachchan-show-kaun-banega-crorepati-avinash-kumar-won-only-3-20-lakh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 11: 9 सवालों का बिना लाइफ लाइन लिए अविनाश ने दिया जवाब, एक गलती से हारे 12 लाख 50 हजार रुपये","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 11: 9 सवालों का बिना लाइफ लाइन लिए अविनाश ने दिया जवाब, एक गलती से हारे 12 लाख 50 हजार रुपये
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 29 Nov 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kbc
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो 'केबीसी 11' का आज आखिरी एपिसोड प्रसारित होगा। गुरुवार के एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर अविनाश कुमार महंता आए । वो बेहतरीन तरीके से गेम को खेल रहे थे । उन्होंने 9 सवालों का जवाब बिना लाइफलाइन के दे दिया था लेकिन एक गलती से 12.50 लाख रुपए जीतने से चूक गए ।
2 of 5
kbc
- फोटो : social media
अविनाश के ज्ञान को देख बिग बी काफी प्रभावित हो गए थे । बिना लाइफ लाइन के उन्होंने 3.20 लाख रुपये जीत लिए थे । इसके बाद वो 12.50 लाख के प्रश्न पर पहुंचे । 12.50 लाख के लिए सवाल था- विदेशी भूमि पर भारत की तरफ से पहला शतक लगाने वाले खिलाड़ी कौन हैं।
3 of 5
kbc
- फोटो : social media
अविनाश को क्रिकेट में काफी रुचि है फिर भी वो इस सवाल में अटक गए। अविनाश ने सोच विचार के बाद अपनी पहली लाइफ लाइन लेने का सोचा जिसके चलते उन्होंने ऑडिएंस पोल का इस्तेमाल किया। शो में मौजूद 39 प्रतिशत जनता ने ऑप्शन सी यानी लाला अमरनाथ को वोट दिया था।
अमिताभ बच्चन ने उनसे कहा भी कि जरूरी नहीं कि जनता हर बार सही हो । इसके बावजूद अविनाश ने जनता के साथ जाने का फैसला किया । ये जवाब गलत हो गया । इस सवाल का सही जवाब ऑप्शन बी सैयद मुश्ताक अली था। गलत जवाब देने के चलते अविनाश 3 लाख 20 हजार रुपये लेकर ही घर जाना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 5
kbc
- फोटो : social media
आज शो का कर्मवीर एपिसोड आएगा । एपिसोड में पद्मश्री से सम्मानित और इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुधा मूर्ति नजर आने वाली हैं । सोनी चैनल ने आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो रिलीज किया है । शो के दौरान सुधा अपनी जीवन कहानी के बारे में बताएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।