फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akash Choudhary: सड़क दुर्घटना का शिकार हुए 'स्प्लिट्सविला 10' फेम आकाश चौधरी, एक्सीडेंट में बाल-बाल बची जान

Sun, 16 Jul 2023 05:17 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 16 Jul 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
Akash Choudhary Splitsvilla 10 Fame actor Meets With Accident In Navi Mumbai see photos of Damaged Car
आकाश चौधरी - फोटो : social media

मॉडल की दुनिया में धमाल मचाने के बाद अभिनेता बने आकाश चौधरी हाल ही में नवी मुंबई में एक खतरनाक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि उस समय अभिनेता अपने पालतू कुत्ते के साथ मुंबई के पास स्थित लोनावला हिल स्टेशन जा रहे थे। अभिनेता ने कहा कि वह इस घटना के बाद सदमे में हैं और उन्हें जीवन की अस्थायी प्रकृति और यहां कैसे कोई भी चीज फिक्स नहीं हैउसका मतलब समझ आया। 

Akash Choudhary Splitsvilla 10 Fame actor Meets With Accident In Navi Mumbai see photos of Damaged Car
आकाश चौधरी - फोटो : social media

साल 2016 में मिस्टर इंडिया वर्ल्डवाइड का ताज पहनने वाले आकाश चौधरी ने प्रसिद्ध गेम शो 'स्प्लिट्सविला 10' में भाग लेकर घर-घर में प्रसिद्धि हासिल की थी। 'स्प्लिट्सविला 10' में धमाल मचाने वाले आकाश ने हाल ही में सड़क दुर्घटना का सामना किया। दरअसल, अभिनेता हाल ही में अपने पालतू कुत्ते के साथ छुट्टी मनाने के लिए लोनावला जा रहे थे। हालांकि, जब वे नवी मुंबई की सड़कों से गुजर रहे थे, एक ट्रक चालक ने पीछे से उनकी कार में टक्कर मार दी, जिससे आकाश की कार को काफी नुकसान हुआ।

Akash Choudhary Splitsvilla 10 Fame actor Meets With Accident In Navi Mumbai see photos of Damaged Car
आकाश चौधरी - फोटो : social media

 इस खबर के आते ही आकाश के फैंस बुरी तरह से परेशान हो गए हैं और सभी उनके सलामती की दुआ मांग रहे हैं। हालांकि, खबर है कि आकाश और उनका कुत्ता, जो आगे बैठे थे इस घटना में सुरक्षित बच गए हैं। ऐसे में चिंता करने वाली कोई बात नहीं है, लेकिन इस घटना ने अभिनेता को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया है। आकाश ने कहा कि इस घटना ने उनकी रातों की नींद उड़ा दी है। इतना ही नहीं इस समय इंटरनेट पर उनकी कार की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akash Choudhary Splitsvilla 10 Fame actor Meets With Accident In Navi Mumbai see photos of Damaged Car
आकाश चौधरी - फोटो : social media

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कार को ट्रक पीछे से टक्कर मार रहा है, जिससे गाड़ी का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो, एक्सीडेंट होने के बाद आकाश ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया था और उससे माफी मांगने के लिए कहा। जब ट्रक ड्राइवर ने माफी मांग ली उसके बाद आकाश ने दूसरी कैब बुलाई और वहां से चले गए। अपनी आपबीती पर के बारे में विचार करते हुए, आकाश ने अपने बताया, 'दो प्रतिभाशाली कलाकारों, वैभवी उपाध्याय और देवराज पटेल की अचानक मृत्यु के बाद, सुरक्षा के लिए हमारी चिंताएं बढ़ गई हैं। अपने हालिया अनुभव के बाद, मैंने खुद को डर और कृतज्ञता के बीच फंसा हुआ पाया।'

विज्ञापन
Akash Choudhary Splitsvilla 10 Fame actor Meets With Accident In Navi Mumbai see photos of Damaged Car
आकाश चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आकाश बोले, 'हालांकि, हम सकुशल बच आए, लेकिन इस घटना ने मुझे झकझोर कर रख दिया। मैं बेचैन रहता हूं और मेरी नींद भी हराम हो गई है। सड़क भारी ट्रकों से भरी हुई थी, और इस मौसम में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। हमें सुरक्षित रखने के लिए मैं ईश्वर का बहुत आभारी हूं। एक सतर्क ड्राइवर के रूप में, मैं साथी यात्रियों से सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह करता हूं, क्योंकि जीवन इस दुनिया में किसी भी अन्य चीज से अधिक महत्व रखता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed