फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB OTT 2: बिग बॉस के घर में पूजा भट्ट ने जिया को सुनाई खरी-खोटी, अभिनेत्री के कंफ्यूज स्वभाव पर कही यह बात

Sun, 16 Jul 2023 05:08 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 16 Jul 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2 Jiya Shankar needs to stop being a lost child take a stand for herself says Pooja Bhatt read
जिया शंकर, पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। यह वजह है कि शो के मेकर्स ने इसे दो हफ्ते और बढ़ाने का फैसला लिया है। इस हफ्ते शो में वाइल्डकार्ड एंट्री के साथ हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। वहीं, इस बीच पूजा भट्ट ने जिया शंकर के रवैये को देखते हुए उन्हें काफी भला बुरा कहा है। बिग बॉस के घर में यह दूसरा मौका है, जब पूजा ने अपना आपा खोया और जिया को भला-बुरा कहा है। 

Bigg Boss OTT 2 Jiya Shankar needs to stop being a lost child take a stand for herself says Pooja Bhatt read
जिया शंकर - फोटो : सोशल मीडिया

पूजा ने कहा कि लोगों के साथ जिया की दोस्ती हर हफ्ते बदलती रहती है। वहीं, अविनाश सचदेव जिन्होंने उन्हें 'गूंगी' और 'मूर्ख' कहा था। वह अब बिग बॉस के घर में जिया के सबसे  करीबी दोस्त बने हुए हैं। बिग बॉस के घर में जिया, अभिषेक मल्हान के के साथ घूमती थीं और इसके बाद वह पूजा, जैद और अविनाश के साथ उनके बारे में शिकायत करती थीं। कभी वह अविनाश और अभिषेक को अपना अच्छा दोस्त बताती हैं तो अगले ही पल उनके बारे में गॉसिप करने लगती हैं।

Bigg Boss OTT 2 Jiya Shankar needs to stop being a lost child take a stand for herself says Pooja Bhatt read
जिया शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, जैद उन्हें अपनी बेटी की तरह मानते थे, लेकिन रैंकिंग के दौरान उन्होंने उन्हें सबसे कम वोट दिया था। हाल ही में वीकेंड का वार में कृष्णा अभिषेक ने भी जिया शंकर के कंफ्यूज स्वभाव पर कटाक्ष किया था। बिग बॉस के घर में जिया की दोस्ती प्रतिभागियों के साथ लगातार बदलती हुई रही है। शो की शुरुआत में जिया को अविनाश और फलक नाज का साथ मिला।

Rakhi Sawant: राखी सावंत की खुशियों पर लगा 'ग्रहण, पैसे-फोन लेकर भागा ड्राइवर
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2 Jiya Shankar needs to stop being a lost child take a stand for herself says Pooja Bhatt read
जिया शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
तभी पलक पुरसवानी के अंदर आने के बाद वह उससे बात करने लगीं। जिया ,पलक और उनके एक्स बॉयफ्रेड अविनाश के बीच मैसेंजर भी बनीं। मगर फिर जिया ने धीरे-धीरे खुद को अविनाश और फलक से दूर कर लिया, लेकिन पलक के बेघर होने के बाद उन्होंने अविनाश के साथ अपने रिश्ते सुधार लिए। हालांकि, अविनाश ने उन्हें खुद को दूर कर लिया। 

Saira Banu: सायरा बानो ने साझा कीं फिल्म 'सगीना' की यादें, दिलीप कुमार के इस दृश्य को बताया फेवरेट

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2 Jiya Shankar needs to stop being a lost child take a stand for herself says Pooja Bhatt read
जिया शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अन्य प्रतियोगियों की तरह जिया का कोई व्यक्तित्व नहीं है। बेबिका की भी एक अलग छवि है। वहीं, जिया में एक लड़ाकू भावना है और उन्होंने अपनी कप्तानी के दौरान सर्वाइवल टास्क में इसे साबित भी किया। 

यह भी पढ़ें-  Jawan: इस वजह से विजय सेतुपति से साइन की थी शाहरुख खान की फिल्म जवान, अभिनेता के खुलासे ने किया दंग
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed