करीब 20 साल तक टेलीविजन इंडस्ट्री पर राज करने वाले सीरियल CID के फैंस के लिए खुशखबरी है। खबरों की मानें तो सीआईडी की टीम एक बार फिर से टीवी पर वापसी कर सकती है। CID साल 2018 में ऑफएयर हो गया था तब से फैंस काफी उदास थे। ऐसे में यह खबर एसीपी प्रद्युम्न और दया के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक सीआईडी सीरियल के कुछ एक्टर्स नए शो में फिर से दिखाई देंगे। यह शो पुलिस पर आधारित होगा। इसमें कुछ निजी जिंदगी से जुड़ी कहानियां होंगी। कहा जा रहा है कि दयानंद शेट्टी, आदित्य श्रीवास्तव और अंशा सैयद इस नए प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे।
सीआईडी सीरियल का आखिरी एपिसोड 27 अक्टूबर, 2018 को टेलीकास्ट हुआ था। वहीं 21 जनवरी, 1998 में पहली बार ऑनएयर हुआ था। CID सबसे लंबे समय तक चलने वाला सीरियल है जिसकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा रही।
4 of 5
Abhijeet Satam
- फोटो : file photo
खास बात यह है कि CID सीरियल में एसीपी प्रद्युम्न ही नहीं इस सीरियल का एक-एक किरदार काफी पॉपुलर रहा है। चाहे उसमें इंवेस्टिगेशन अफसर अभिजीत हो या 'दरवाजा तोड़ने वाले' दया। इन तीनों को बड़ी पहचान सीआईडी सीरियल से मिली है। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि एसीपी प्रद्युम्न का किरदार निभाने वाले शिवाजी साटम का बेटा भी काफी फेमस है।
5 of 5
Abhijeet Satam
- फोटो : file photo
शिवाजी साटम के बेटे का नाम अभिजीत साटम हैं। अभिजीत एक्टर होने के साथ-साथ फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले अभिजीत साटम ने मराठी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस मधुरा वेलणकर से शादी की हैं। मधुरा वेलणकर सोशल मीडिया में भी बहुत ज्यादा सक्रिय रहती हैं और अपने फैंस के लिए हमेशा नई-नई तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं।