{"_id":"5acb30614f1c1bed618b6783","slug":"after-14-years-karishma-tanna-will-reunites-with-ekta-kapoor-in-naagin-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"14 साल बाद एकता कपूर के साथ काम कर रही हैं ये TV एक्ट्रेस, छोटे से रोल ने बना दिया था स्टार ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
14 साल बाद एकता कपूर के साथ काम कर रही हैं ये TV एक्ट्रेस, छोटे से रोल ने बना दिया था स्टार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 09 Apr 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
Karishma Tanna
एकता कपूर का मच अवेटेड सीरियल 'नागिन 3' जल्द ही शुरू होने वाला है। इस सीरियल के दोनों की पार्ट ने टीआरपी के मामले में बिग बॉस को भी पीछे छोड़ दिया था। इसके तीसरे सीजन का भी हिट होना तय माना जा रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि 'नागिन 3' से टीवी की फेमस एक्ट्रेस 14 साल बाद फिर से एकता कपूर के साथ वापसी कर रही हैं। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि करिश्मा तन्ना है।
Karishma Tanna
करिश्मा तन्ना ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल से टीवी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। करिश्मा इस सीरियल के लीप में नजर आई थीं जिसमें उन्होंने इंदिरा वीरानी का किरदार निभाया था। हाल ही में करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर 'नागिन 3' में अपने लुक की पहली तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर आप इंप्रेस हो जाएंगे।
A post shared by Ekta Ravi Kapoor (@ektaravikapoor) on
Karishma Tanna
वैसे तो करिश्मा ने एकता कपूर के कई और सीरियल में काम किया है लेकिन उन्हें 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' रोल से सराहना मिली। हालांकि इसके बाद करिश्मा ने कोई दिल में है, कहीं तो मिलेंगे और कुसुम में काम किया। 'कुसुम' सीरियल साल 2004 में टेलीकास्ट हुआ था। उसके बाद करिश्मा ने कई सारे सीरियल में काम किया लेकिन वह एकता कपूर के नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
mouni roy
'नागिन' सीरियल के दोनों सीरीज में मौनी रॉय और अदा खान लीड रोल में थी। यहां तक की दोनों ही सीजन दर्शकों की पहली पसंद भी बने। कहा जा रहा है इस बार इस सीरियल में पहले से ज्यादा स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया। इसमें करिश्मा तन्ना के अलावा अनीता हसनंदानी लीड रोल में है। हालांकि यह सीरियल कब से शुरू होगा इस बात की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Karishma Tanna
आपको बता दें, करिश्मा रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 7 में नजर आई थीं। शो में करिश्मा अपने कपड़ों को लेकर काफी सुर्खियों में थी। करिश्मा ने कई सारी फिल्मों में भी काम किया है। इन फिल्मों में ग्रैंड मस्ती, संजू, गोलू और पप्पू शामिल हैं।