फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा की दिमागी हालत पर इस टॉप डायरेक्टर ने उठाए सवाल, ट्वीट कर कह डाली बड़ी बात

Mon, 09 Apr 2018 01:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
Hansal Mehta says Kapil Sharma behaviour is the reflection of his possible state of mind
Hansal Mehta
कपिल शर्मा लगातार सुर्खियों में है लेकिन शो को लेकर नहीं अपने अपशब्दों को लेकर। कुछ दिन पहले एक पत्रकार ने कपिल पर अपनी बेटी के लिए गलत शब्द इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था जिसके बाद कपिल ने पत्रकार और दो एक्स मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इस बीच बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर ने कपिल के मामले पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की जो तेजी से वायरल हो रही है। 
Hansal Mehta says Kapil Sharma behaviour is the reflection of his possible state of mind
Hansal Mehta
'अलीगढ़' जैसी फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर हंसल मेहता ने ऐसा पोस्ट किया है जिसे फैंस को झटका जरूर लग सकता है। हंसल ने ट्वीट किया - 'कपिल शर्मा का बर्ताव असराहनीय है। इसके साथ ही उनकी खराब दिमागी हालत को दर्शाता है। इससे पहले यह पत्रकार कई लोगों को परेशान कर चुका है। बेतुके सवाल पूछकर अलग ही स्टोरी बनाना चाहता है।'
 

 
Hansal Mehta says Kapil Sharma behaviour is the reflection of his possible state of mind
Kapil Sharma
आपको बता दें, कपिल ने एक पत्रकार और अपनी दो एक्स मैनेजर पर FIR दर्ज करवाई है।कपिल का आरोप है कि पत्रकार विक्की लालवानी ने उनसे 25 लाख रुपए मांगे थे और रुपए न देने की स्थिति में डिजिटल मीडिया में बदनाम करने की धमकी दी थी। कपिल ने अपनी एक्स मैनेजर नीती और प्रीति पर भी 25 लाख रुपए की चपत लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hansal Mehta says Kapil Sharma behaviour is the reflection of his possible state of mind
Kapil Sharma
इस मामले पर अब कपिल की एक्स गर्लफ्रेंड और मैनेजर प्रीति सिमोस सामने आ गई हैं। उनका कहना है 'कपिल इंटेलिजेंट हैं। हो सकता है कि उनकी गर्लफ्रेंड गिन्नी या फिर उनके किसी दोस्त ने फोन का इस्तेमाल किया हो। जिस कपिल को मैं जानती हूं वो ऐसा काम नहीं कर सकते। कपिल जैसे एक साल पहले थे अब वैसे नहीं हैं। उन्हें सुसाइड के ख्याल आ रहे हैं। वह काफी बदल गए हैं। जब भी बात करतें हैं तो विषय बदल देते हैं।'
 
विज्ञापन
Hansal Mehta says Kapil Sharma behaviour is the reflection of his possible state of mind
Kapil Sharma
फिलहाल यह देखना यह दिलचस्प होगा कि यह मामला क्या मोड़ लेता है। इतना जरूर है कि इस तरह की खबरों से कपिल की छवि जरूर खराब हो रही हैं। इससे पहले कपिल रानी मुखर्जी का शूट भी कैंसिल कर चुके हैं जिससे चैनल भी काफी नाराज है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि कपिल का यह शो जल्द ही बंद हो सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed