फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नामकरण: गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने फैंस को बताया बेटी का नाम, साझा की प्यारी सी तस्वीर

Sun, 17 Apr 2022 03:06 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 17 Apr 2022 03:06 PM IST
विज्ञापन
Actor Gurmeet Chpudhary and Debina Bonnerjee revealed  their baby girls name to fans
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने की अपनी बेटी के नाम की घोषणा - फोटो : social media

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी का जीवन उनकी नन्ही परी के आने से गुलजार हो गया है। बीते दिनों टीवी के इस पावर कपल के घर बेटी का जन्म हुआ। वह काफी लंबे समय से अपने जीवन में इस खुशी का इंतजार कर रहे थे। मां बनने के बाद से देबिना बनर्जी काफी खुश हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने अपनी बेबी गर्ल का चेहरा किसी को नहीं दिखाया। हालांकि, कपल अपने फैंस के साथ अपनी बेटी से जुड़े हर अपडेट्स शेयर कर रहा है। अब हाल ही में देबिना और गुरमीत ने अपनी बेटी के नाम की घोषणा सोशल मीडिया पर की है।

Actor Gurmeet Chpudhary and Debina Bonnerjee revealed  their baby girls name to fans
Debina Bonnerjee and Gurmeet Choudhary - फोटो : Instagram

यह रखा बेटी का नाम
अपनी नन्ही परी के फोटोशूट की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए देबिना ने लिखा," हैलो सोशल मीडिया वर्ल्ड हमने अपनी बेटी का नाम लियाना रखा है। हमारी प्यारी बेटी लियाना का इंस्टाग्राम पर स्वागत है।" फोटो में लियाना का चेहरा नहीं दिख रहा है। गौरतलब है कि देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी पहले ही कह चुके हैं कि बेटी के चेहरे को दुनिया के सामने लाने के लिए वह थोड़ा वक्त लेना चाहते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

Actor Gurmeet Chpudhary and Debina Bonnerjee revealed  their baby girls name to fans
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : social media

फैंस से मांगे थे नाम के सुझाव 
कुछ ही दिनों पहले देबिना ने अपने प्रशंसकों से 'एल' अक्षर से शुरू होने वाले नामों के सजेशन मांगे थे। देबिना ने बेटी को जन्म देने के तुरंत बाद हॉस्पिटल के कमरे से रिकॉर्ड किया गया एक व्लॉग साझा किया था। इस व्लॉग में वह कहती नजर आई थी कि,"हमें एक अक्षर मिला है और हमें उससे शुरू होने वाले लड़कियों के नामों के बारे में सोचना है।" और इसके बाद दोनों ने अपने हाथों की मदद से 'एल' बनाकर दिखाया था। देबिना आगे कहती हैं, "हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि 'एल' अक्षर से एक नाम सुझाएं जिसका अर्थ अच्छा हो, जो इंटरनेशनल भी लगे, और जिसका संस्कृत में भी बहुत अच्छा अर्थ हो।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Gurmeet Chpudhary and Debina Bonnerjee revealed  their baby girls name to fans
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : social media

परिवार के साथ किया छठी पूजन
हाल ही में देबिना ने अपनी बेटी की छठी पूजा की तस्वीरें इंस्टा पर साझा की थीं। तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था, ' बेटी के आने की खुशी में पूरे परिवार के साथ छठी पूजन किया। जब पूरा परिवार साथ हो तो हर दिन त्योहार होता है और यह ज्यादा बढ़ जाता है, जब आपके परिवार में कोई नन्हा मेहमान आ जाए।"

विज्ञापन
Actor Gurmeet Chpudhary and Debina Bonnerjee revealed  their baby girls name to fans
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

3 अप्रैल को किया बेटी का स्वागत 
कुछ ही दिनों पहले देबिना और गुरमीत चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के जन्म की घोषणा की थी। देबिना और गुरमीत ने एक क्लिप पोस्ट की थी, जिसमें उनकी बच्ची के छोटे-छोटे हाथों की एक झलक दिखाई दे रही थी। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, "बहुत ही खुशी के साथ हम इस दुनिया में हमारी बेबी गर्ल का स्वागत करते हैं। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। प्यार और आभार। गुरमीत और देबिना।" गुरमीत और देबिना ने साल 2011 में शादी की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed