फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pratik Sehajpal Controversy: विवादों में फंसे प्रतीक सहजपाल के समर्थन में आए सितारे, करण कुंद्रा ने ट्वीट कर लिखी ये बड़ी बात

Sun, 17 Apr 2022 02:55 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 17 Apr 2022 02:55 PM IST
सार

 
 

विज्ञापन
Big Boss fame Karan Kundra and Nikki Tamboli comes in support of Pratik Sehajpal on controversy with Kashika Kapoor
करण कुंद्रा, प्रतीक सहजपाल और कशिका कपूर - फोटो : social media

बिग बॉस सीजन 15 के बाद से ही प्रतीक सहजपाल काफी लाइमलाइट में हैं। वह इस कॉन्ट्रोवर्शियल शो के फर्स्ट रनर अप थे, जिसके बाद से ही प्रतीक लगातार चर्चा में रहे। लेकिन हाल ही में एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल एक कंट्रोवर्सी में फंसे हुए नजर आए। वह इन दिनों अपने नए गाने 'तू लौट आ' की अभिनेत्री कशिका कपूर के लगाए आरोपों की वजह से सुर्खियों में हैं। कशिका के लगाए आरोपों के बाद करण कुंद्रा, वीजे एंडी कुमार और निक्की तंबोली प्रतीक को सपोर्ट करते नजर आए।

Big Boss fame Karan Kundra and Nikki Tamboli comes in support of Pratik Sehajpal on controversy with Kashika Kapoor
प्रतीक और कशिका - फोटो : social media

ये है पूरा मामला

गाने को लेकर विवाद तब शुरू हुआ, जब प्रतीक ने ट्वीट कर यह कहा था, "भाई मैं क्या बोलूं। मैं एक मेहनती इंसान हूं, जो लोगों को ऊपर उठाने में विश्वास करता है। जिसे जो करना है कर दो लेकिन मैं मेरी किस्मत और मेहनत का हकदार तो मैं ही रहूंगा न।" इसके बाद कशिका ने भी ट्वीट कर कथित तौर पर प्रतीक के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,"'इसलिए मेरे सीन कटवा दिए, कल रात को और अपने बढ़वा दिए। स्टूडियो में जाकर लोगों को कहा कशिका को मत बताना और यही वीडियो डालना जिसमें कशिका के एक्सप्रेशन थोड़े से ही दिखेंगे। साथ ही टीम को ये भी बोला कि कशिका ने मुझे ओवरशैडो किया है। इसलिए मैं पूरी रात सो नहीं पाई, ताकि मैं अपने सीन वापस ला पाती।" हालांकि, बाद में वह पीछे हट गईं और इन आरोपो को महज पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए अपनी सफाई पेश की। वहीं गाने को प्रमोट करने के लिए रखी गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, प्रतीक सहजपाल असहज दिखाई दिए और कशिका से इस टॉपिक पर न बोलने के लिए कहा। लेकिन कशिका, जब नहीं रुकी तो प्रतीक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़ने की धमकी दी पर मेकर्स ने उन्हें रोक लिया।
 

Big Boss fame Karan Kundra and Nikki Tamboli comes in support of Pratik Sehajpal on controversy with Kashika Kapoor
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

करण कुंद्रा कर रहे सपोर्ट
यह विवाद सोशल मीडिया पर भी काफी तूल पकड़ रहा है, जिसके चलते प्रतीक के कई को-स्टार्स और दोस्त उनका सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता करण कुंद्रा ने प्रतीक का समर्थन करते हुए ट्वीट कर लिखा,"किस आधार पर प्रतीक को सोशल मीडिया पर खुलेआम अपराधी कहा गया? कोई अपराधी तब तक नहीं होता, जब तक उसे अदालत अपराधी न घोषित करे। मुझे समझ नहीं आता कि कैसे कोई इतने मेहनती इंसान को इस तरह बदनाम कर सकता है। प्रतीक तुम चिंता मत करो हम तुम्हारे साथ हैं।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Big Boss fame Karan Kundra and Nikki Tamboli comes in support of Pratik Sehajpal on controversy with Kashika Kapoor
nikki tamboli - फोटो : instagram

निक्की तंबोली ने भी किया ट्वीट
करण के अलावा प्रतीक के सपोर्ट में निक्की तंबोली ने भी ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा,"प्रतीक जैसा दिखता है, वह वैसा ही है उसमें कोई दिखावा नहीं है।"
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed