फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस के सीजन 11 में सलमान के 4 ऐसे फैसले जिन्होंने सबसे ज्यादा चौंकाया

Sun, 24 Dec 2017 01:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Sun, 24 Dec 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
4 Shocking decision of Bigg Boss 11, Included Arshi Khans eviction
'बिग बॉस-11' में अर्शी खान का सफर खत्म हो गया। शनिवार को वह घर से बाहर हो गई। उन्हें घर में सबसे कम वोट मिले थे और इस वजह से उन्हें घर से बाहर कर दिया गया। अर्शी के बाहर होते ही एक बार फिर ये साबित हो गया कि बिग बॉस के मूड के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। यहां वो भी हो सकता है जो आपने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। मगर ये कोई पहला मौका नहीं जब बिग बॉस के फैसले ने दर्शकों को चौंकाया। जानिए ऐसे ही 4 एलिमिनेशंस के बारे में...
4 Shocking decision of Bigg Boss 11, Included Arshi Khans eviction
सपनाvsप्रियांक- हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने साथ एक लंबी फैन फॉलोइंग लेकर चलती है। एलिमिनेशन में उनके सामने प्रियांक था, सभी को लग रहा था कि वो ही बाहर होंगे। मगर बाहर का रास्ता देखना पड़ा सपना चौधरी को। वैसे भी सपना अपने दिमाग से नहीं खेल पा रही थीं। उनकी खराब इमेज बाहर बन गई थी। बावजूद इसके दर्शकों की चहेती होने के कारण किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि सपना चौधरी इतने जल्दी शो से बाहर हो जाएंगी।
4 Shocking decision of Bigg Boss 11, Included Arshi Khans eviction
बंदगीvsलव- बिग बॉस के दर्शकों को बंदगी कालरा से बेहद उम्मीदें थीं, इसलिए उनका जाना भी बिग बॉस में बेहद चौंकाने वाला रहा। सभी का यही मानना था कि बंदगी के मुकाबले लव त्यागी घर में रहना डिजर्व नहीं करते थे। बता दें कि हिना खान के ग्रुप ने लव को बचाने के लिए उनके खिलाफ चाल चली थी। खूबसूरत बंदगी ने अपनी अदाओं से दर्शकों के सा‌थ पुनीश शर्मा को अपना दीवाना बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 Shocking decision of Bigg Boss 11, Included Arshi Khans eviction
हितेनvsप्रियांक- डांसर सपना चौधरी के बाद शो के एक और मजबूत कंटेस्टेंट हितेन के OUT होने से सभी चौंक गए। कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियांक बाहर जाएंगे क्योंकि उनके सामने मजबूत कंटेस्टेंट माने जाने वाले हितेन की चुनौत थी। मगर हुआ इसका उलट। हितेन पर इल्जाम लग रहे हैं कि वो अपने मन से गेम नहीं खेल रहे हैं। जो विकास कहते हैं हितेन वही करते हैं। हिना ने तो हितेन तेजवानी को विकास गुप्ता का पिछलग्गू तक कह डाला था।
विज्ञापन
4 Shocking decision of Bigg Boss 11, Included Arshi Khans eviction
अर्शीvsपुनीश/आकाश- 23 दिसंबर को अर्शी खान 'बिग बॉस' सीजन 11 से बाहर हो गई। सभी घरवालों से सबसे कम वोट मिलने के कारण उन्हें घर से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। शो में जमकर मसाला देने वाली अर्शी फाइनल की दमदार दावेदार थी। नॉमिनेशन के बारे में चर्चा करने के कारण सजा के तौर पर घर से बेघर होने के लिए अर्शी, विकास गुप्ता, प्रियांक शर्मा, लव त्यागी, पुनीष शर्मा, आकाश ददलानी और शिल्पा शिंदे नॉमिनेट किया गया था। दर्शकों को पूरा यकीं था कि अपनी बिंदास इमेज के चलते पुनीश और आकाश पर अर्शी भारी पड़ेगी, लेकिन इस बार भी हुआ इसके उलट।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed