Tishaa Kumar: टी सीरीज के एमडी भूषण कुमार की चचेरी बहन का निधन, तिशा ने इलाज के दौरान विदेश में मूंद ली आंखें
टी सीरीज के एमडी और निर्माता-निर्देशक भूषण कुमार की चचेरी बहन तिशा का बेहद कम उम्र में निधन हो गया है। तिशा अभिनेता व टी-सीरीज के सह-संस्थापक कृष्ण कुमार की बेटी थीं।
विस्तार
टी-सीरीज के सह-संस्थापक एवं अभिनेता कृष्ण कुमार की किशोर उम्र बिटिया तिशा कुमार का निधन हो गया है। तिशा विदेश में गंभीर बीमारी का इलाज करा रही थीं, लेकिन जिंदगी की यह जंग वह हार गईं। कृष्ण कुमार दिवंगत फिल्म निर्माता और टी सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार के भाई हैं। वे कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। तिशा टी सीरीज के एमडी भूषण कुमार की चचेरी बहन थीं।
विदेश में चल रहा थी उपचार
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि तिशा कैंसर से जूझ रही थीं। उनकी उम्र महज 21 वर्ष थी। तिशा का इलाज जर्मनी में चल रहा था, लेकिन वह जिंदगी से हार गईं। तिशा के पिता कृष्ण कुमार कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 1995 में आई फिल्म 'बेवफा सनम' में कृष्ण कुमार, शिल्पा शिरोडकर, अरुणा ईरानी और शक्ति कपूर जैसे सितारों के साथ नजर आए।
Sonakshi Sinha: 'मिया बीवी राजी तो क्या करेगा काजी', जहीर-सोनाक्षी की शादी के फैसले पर ऐसा था पिता का रिएक्शन
भूषण कुमार के चाचा हैं कृष्ण कुमार
कृष्ण कुमार टी सीरीज के एमडी और निर्माता-निर्देशक भूषण कुमार के चाचा हैं। मालूम हो कि भूषण कुमार दिवंगत गुलशन कुमार के बेटे हैं। तिशा भूषण कुमार की चचेही बहन थीं। महज 21 साल की उम्र में तिशा के निधन से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Box Office Collection: 'सरफिरा' और 'इंडियन 2' की कमाई में गिरावट जारी, जानें कल्कि 2898 एडी समेत किल का हाल
प्रमुख फिल्म निर्माण कंपनी है टी सीरीज
टी सीरीज एक फिल्म निर्माता और वितरक कंपनी है। मुख्य रूप से इसे बॉलीवुड म्यूजिक और भारतीय पॉप म्यूजिक के लिए जाना जाता है। इसकी स्थापना गुलशन कुमार ने की। वर्तमान में उनके बेटे गुलशन कुमार इसका कार्यभार संभाल रहे हैं। टीसीरीज की पहली फिल्म 'तुम बिन' है।
Diljit Dosanjh: विवादों में घिरे दिलजीत दोसांझ, 'दिल-लुमिनाती' टूर में डांसर्स को पैसा नहीं देने का लगा आरोप