साल 2024! बॉलीवुड फिल्मों के शौकीन दर्शकों के लिए कुछ फीका-फीका सा जा रहा था। पहली छमाही नीरस सी गई। दूसरी छमाही से दर्शक कुछ उम्मीद कर रहे थे और उनकी उम्मीदें साकार होती नजर आ रही हैं। फिलहाल तो फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉलीवुड पर सूखे के हालात से राहत दिला दी है। फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आई फिल्म ने बंपर ओपनिंग लेकर शुरुआत की है। आज दूसरे दिन कमाई कैसी रही, आइए जानते हैं...
Stree 2 Box Office Day 2: 'स्त्री 2' का बॉक्स ऑफिस पर राज, दूसरे ही दिन 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी , अपारशक्ति खुराना , अभिषेक बनर्जी , वरुण धवन और अक्षय कुमार भी नजर आए हैं। बुधवार को इस फिल्म के कुछ पेड प्रिव्यू भी दिखाए गए। इसके बाद 15 अगस्त को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआं उड़ा दिया। आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन इस फिल्म ने करीब 58 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर शुरुआत की।
बुधवार के प्रिव्यू और ओपनिंग डे कलेक्शन को मिलाकर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 70 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। मेकर्स की तरफ से जारी पहले दिन की कमाई के आंकड़ों में बताया गया है कि स्त्री 2 ने पहले दिन इतिहास रचते हुए 76.5 करोड़ रुपये कमाए हैं। ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने पठान और जवान को भी पीछे धकेल दिया। अब इसके दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री 2' की पकड़ खूब मजबूत है। खबर लिखे जाने तक शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दूसरे दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को देखने के लिए दर्शक खूब बड़ी संख्या में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। फिलहाल कमाई का सिलसिला जिस तरह चल रहा है यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ रुपये क्लब में एंट्री ले लेगी।
Rishab Shetty: ऋषभ शेट्टी के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने पर खुश हुए यश और जूनियर एनटीआर, जमकर दी बधाई
फिल्म 'स्त्री 2' ने पहले ही दिन न सिर्फ जवान और पठान, बल्कि एनिमल, केजीएफ 2, वॉर, जैसी फिल्मों को धूल चटा दी। यह इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म करीब 60 करोड़ रुपये बजट में बनी है। उस हिसाब से देखें तो पहले ही दिन फिल्म सुपरहिट बन चुकी है। जबरदस्त कमाई का यह सिलसिला अभी लंबा चलने वाला है।
70th National Film Awards: नौवां नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने पर गदगद विशाल भारद्वाज, प्रीतम ने भी जताई खुशी