70th National Film Awards: नौवां नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने पर गदगद विशाल भारद्वाज, प्रीतम ने भी जताई खुशी
आज शुक्रवार को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का एलान हुआ है। इसमें फिल्म 'बह्मास्त्र' को मिले तीन अवॉर्ड मिले हैं। बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन में इस फिल्म के लिए मशहूर संगीतकार प्रीतम को अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा विशाल भारद्वाज की झोली में भी नेशनल फिल्म अवॉर्ड आया है। उन्हें 'नॉन-फीचर फिल्म' सेक्शन में उनकी शॉर्ट फिल्म 'फुर्सत' के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है। विशाल भारद्वाज का यह नौवां नेशनल अवॉर्ड है। इस अवसर पर विशाल भारद्वाज और प्रीतम ने खुशी जताई है।
वर्ष 2002 के हैं अवॉर्ड्स
मालूम हो कि ये साल 2022 के अवॉर्ड्स हैं। इस बार के नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में उन फिल्मों को अवॉर्ड मिले हैं, जिन्हें फिल्म सेंसर बोर्ड ने एक जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक के बीच सेंसर सर्टिफिकेट प्रदान किया है। साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ब्रह्मास्त्र को कुल तीन अवॉर्ड मिले हैं। बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन में इस फिल्म के लिए जाने-माने संगीतकार प्रीतम को अवॉर्ड मिला है।
Gulmohar: 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 'गुलमोहर' ने लगाई हैट्रिक, बिक्रम दुग्गल ने जताई खुशी
प्रीतम ने दर्शकों का कहा शुक्रिया
प्रीतम ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, 'ज्यूरी का बहुत बहुत शुक्रिया। 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 शिवा' से जुड़े निर्माताओं और सभी को धन्यवाद। साथ ही दर्शकों को फिल्म को इतना प्यार देने के लिए उनका तहेदिल से शुक्रिया'। उनके अलावा विशाल भारद्वाज ने भी खुद को मिले पुरस्करा पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा, 'अपना नौवां नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने पर मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। यह हमारे देश का सबसे बड़ा अवॉर्ड है। एकमात्र अवॉर्ड जो वाकई मायने रखता है और इसे जीतना मेरे काम का सबसे बड़ा वैलिडेशन है! इसके लिए ज्यूरी को शुक्रिया'।
बॉलीवुड की इन कॉमेडी फिल्मों का है इंतजार, बॉक्स ऑफिस पर मचा सकती हैं धमाल
10वें अवॉर्ड के लिए जताई उम्मीद!
विशाल भारद्वाज ने आगे कहा, 'अब मुझे डबल डिजिट (10वें अवॉर्ड) के लिए मेहनत करने की जरूरत है'। विशाल भारद्वाज 'मकबूल', 'हैदर' और 'कमीने' जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने के लिए लोकप्रिय हैं।