श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्त्री 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। श्रद्धा अपनी फिल्म का प्रमोशन लाल रंग के कपड़ों में ही कर रही हैं क्योंकि यही फिल्म की थीम है। वहीं दूसरी ओर श्रद्धा अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में बनी रहती हैं। मीडिया रिपोट्स के अनुसार, श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर राहुल मोदी को अनफॉलो कर दिया है, जिसे लेकर अब सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतीक्रिया दे रहे हैं।
2 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रद्धा कपूर ने अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी से ब्रेकअप कर लिया है। यह सवाल हर किसी के मन में कई सवाल पैदा कर रहा है कि आखिर क्यों? यही नहीं बल्कि 'स्त्री 2' अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर राहुल को अनफॉलो कर दिया है। सिर्फ राहुल ही नहीं, उन्होंने राहुल की बहन, उनके प्रोडक्शन हाउस और उनके कुत्ते के अकाउंट को भी अनफॉलो कर दिया है। लेकिन राहुल ने अभिनेत्री के अकाउंट को फॉलो किया हुआ है। इससे प्रशंसकों को आश्चर्य हो रहा है कि क्या उनका ब्रेकअप हो गया है या यह उर यह उनकी आगामी फिल्म 'स्त्री 2' के लिए यह कोई प्रमोशनल रणनीति है।
3 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार राहुल और श्रद्धा को लेकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने श्रद्धा कपूर की हाल ही में इंस्टाग्राम एक्टिविटी देखी, जिससे संभावित ब्रेकअप के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि श्रद्धा और राहुल ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर किसी भी तरह का कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। वहीं, सोशल मीडिया में श्रद्धा द्वारा राहुल को अनफॉलो करना सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
4 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
एक यूजर ने लिखा, "कुत्ते को अनफॉलो करना थोड़ा ज्यादा हो गया।" दूसरे यूजर ने लिखा, "स्त्री 2 को इतना प्रचार मिल चुका है, फिर इस तरह के प्रचार की क्या जरूरत है।" एक यूजर ने लिखा, "यह सिर्फ स्त्री 2 का प्रचार है। अपनी फिल्मों के लिए लोगों की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं।" एक यूजर ने लिखा, ''मुझे उम्मीद है कि यह स्त्री प्रमोशन को लेकर हाइप क्रिएट करने के लिए नहीं है।'' एक और यूजर ने लिखा, ''स्त्री 2 प्रमोशन की तरकीब।'' एक और यूजर ने लिखा, ''वह स्त्री है, कुछ भी कर सकती है''।
5 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रद्धा और राहुल इस साल की शुरुआत में बेहद करीब आ गए थे। उन्हें कई मौकों पर एक साथ देखा गया है, जिसमें इस साल एक शादी में भी दोनों एक साथ शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब जून में श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर राहुल के साथ एक तस्वीर साझा की थी, तभी से दोनों की डेटिंग की अफवाहे तेज हो गई थीं। तस्वीर में श्रद्धा कैमरे के लिए मुस्कुराती नजर आ रही थीं, जबकि राहुल ने एक अजीब सा चेहरा बनाया हुआ था। तस्वीर साझा करते हुए श्रद्धा ने लिखा था, "दिल रख ले, नींद तो वापस दे दे यार।" उन्होंने इस तस्वीर को राहुल को भी टैग भी किया था।
Sunny Kaushal: सनी कौशल ने 'हसीन दिलरुबा' उर्फ तापसी पन्नू से की गुजारिश, बोले- रानी जी मैं क्लिनिक जा..