विजय सेतुपति देश के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। साउथ ही नहीं बल्कि हिंदी पट्टी में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। कॉलीवुड के वह सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के बाद जल्द ही वह बॉलीवुड में भी कदम रखने जा रहे हैं। इस बीच उनकी 50वीं फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
Maharaja: विजय सेतुपति की 50वीं में एक्टिंग का जलवा दिखाएंगे अनुराग कश्यप, जानें कैसा होगा उनका रोल?
मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी 50वीं फिल्म का नाम 'महाराजा' बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अनुराग कश्यप भी इस रिवेंज थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि वह इसमें विलेन की भूमिका निभाएंगे।
Ashneer Grover: मौनी की बिकिनी फोटो लाइक करने पर अशनीर को झेलनी पड़ी थी पत्नी की नाराजगी! जानिए फिर क्या हुआ?
हालांकि, फिल्म और इसके कलाकारों की आधिकारिक घोषणा अभी फिल्म निर्माताओं द्वारा की जानी बाकी है। बता दें कि 'महाराजा' विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप की एक साथ दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले वे प 'इमाइका नोडिगल' में एक साथ काम कर चुके हैं। फिल्म के बाकी कलाकारों में डीओपी नटराज, मुनीशकांत, अरुल डॉस और मणिकंदन शामिल हैं। फिल्म का संगीत अजनेश लोकनाथ द्वारा तैयार किया जाएगा, जिन्होंने 'कांतारा' का संगीत भी तैयार किया था।
Ekta Kapoor: ‘जवानी जानेमन’ की वजह से अलाया को मिली ‘यू टर्न’, एकता कपूर का नई हीरोइन पर दिलचस्प खुलासा
रिपोर्ट के अनुसार फिल्म पिछले साल फ्लोर पर गई थी और इसकी 60% शूटिंग पूरी हो चुकी है। कहा जा रहा है कि फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग 35 दिनों तक चलेगी और विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग करेंगे। माना जा रहा है कि फिल्म साल के अंत तक रिलीज हो सकती है।
Aazam Teaser: जिमी शेरगिल की क्राइम-थ्रिलर आजम का ट्रेलर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो, विजय सेतुपति को आखिरी बार वेत्रिमारन की तमिल फिल्म 'विदुथलाई पार्ट 1' में देखा गया था। वह वर्तमान में एटली द्वारा निर्देशित जवान फिल्म में काम कर रहे हैं। इसके अलावा वह मेरी क्रिसमस', 'मुंबईकर' और 'गांधी टॉक्स' में भी नजर आने वाले हैं।
TKSS: अफवाहें दरकिनार! 'द कपिल शर्मा शो' में सपना दीदी बनकर जल्द लौटेंगे कृष्णा अभिषेक