फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aazam teaser release jimmy sheirgill abhimanyu singh raza murad starrer crime drama film

Aazam Teaser: जिमी शेरगिल की क्राइम-थ्रिलर आजम का ट्रेलर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Mon, 24 Apr 2023 05:00 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 24 Apr 2023 05:00 PM IST
सार

आजम के टीजर में क्राइम थ्रिलर के साथ एक गैंगस्टर के डॉन बनने की कहानी दिखाई गई है। फिल्म की कहानी एक माफिया डॉन के उत्तराधिकारी पर है।

विज्ञापन
aazam teaser release jimmy sheirgill abhimanyu singh raza murad starrer crime drama film
आजम फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिमी शेरगिल पिछले काफी समय से बड़े पर्दे पर किसी मुख्य भूमिका में नजर नहीं आए हैं। पिछले साल अभिनेता को हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म डबल एक्सएल में कैमियो रोल करते हुए देखा गया था। अब अभिनेता बहुत जल्द आजम में गैंगस्टर की भूमिका निभाते हुए देखे जाएंगे। आजम का टीजर रिलीज हो गया है। जिसमें जिमी शेरगिल का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन


कैसा है टीजर
आजम के टीजर में क्राइम थ्रिलर के साथ एक गैंगस्टर के डॉन बनने की कहानी दिखाई गई है। फिल्म की कहानी एक माफिया डॉन के उत्तराधिकारी पर है। कहानी में अपराध की काली दुनिया के साथ राजनीति, धोखेबाजी और साजिश सबकुछ शामिल है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर टीबी पटेल हैं। फिल्म में जिमी शेरगिल के किरदार का नाम जावेद है। आजम का ट्रेलर बहुत दमदार है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Jimmy Shergill (@jimmysheirgill)

विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- TKSS: अफवाहें दरकिनार! 'द कपिल शर्मा शो' में सपना दीदी बनकर जल्द लौटेंगे कृष्णा अभिषेक

कब रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि पिछले दिनों मेकर्स ने आजम का मोशन पोस्टर रिलीज किया था। वहीं अब टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा हो गई है। यह फिल्म 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में जिमी शेरगिल के साथ अभिमन्यु सिंह, इंद्रनील सेनगुप्ता, गोविंद नामदेव और रजा मुराद जैसे दिग्गज सितारे नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed