{"_id":"6ac520f2ffc70ecdde09d902","slug":"the-traitors-telugu-trailer-out-teja-sajja-set-to-host-the-game-chinmayi-sripada-will-be-the-contestant-2026-10-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"द ट्रेटर्स: करण जौहर के शो की कामयाबी के बाद मेकर्स ने जारी किया तेलुगु वर्जन का ट्रेलर, ये स्टार होगा होस्ट","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
द ट्रेटर्स: करण जौहर के शो की कामयाबी के बाद मेकर्स ने जारी किया तेलुगु वर्जन का ट्रेलर, ये स्टार होगा होस्ट
Tue, 06 Oct 2026 09:55 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 06 Oct 2026 09:55 PM IST
सार
The Traitors: 'द ट्रेटर्स' के हिंदी वर्जन की कामयाबी के बाद मेकर्स ने इसका तेलुगु वर्जन का ट्रेलर जारी किया है। इस शो को तेजा सज्जा होस्ट करेंगे। आइए जानते हैं इसे लेकर अभिनेता ने क्या कहा है?
विज्ञापन
द ट्रेटर्स
- फोटो : यूट्यूब
करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। अब प्राइम वीडियो ने 'द ट्रेटर्स' के तेलुगु वर्जन का ट्रेलर जारी किया है। इसमें दर्शकों को भरोसे, धोखे और विश्वासघात के इस खेल की एक रोमांचक झलक मिली है। इस शो को अभिनेता तेजा सज्जा होस्ट करेंगे। जानिए ट्रेलर में क्या खास है।
Trending Videos
द ट्रेटर्स
- फोटो : यूट्यूब
कौन है शो का हिस्सा?
इस सीरीज में अलग-अलग क्षेत्रों से 20 सेलेब्स शामिल होंगे, जिनमें चिन्मयी श्रीपदा, हर्षा वर्धन, प्रगती महावदी, श्रीदेवी चौधरी, निखिल विजयेन्द्र सिम्हा, विद्यु रमन, विष्णु ओई, श्राव्या वर्मा, डॉ. मेघनाथ रेड्डी, मौनीशा चौधरी, स्वीकार अगस्त्य, आशिका पादुकोण, वर्षा डिसूजा, प्रणव उर्फ अभिनवकवि, एसएस वर्धन, राहत अचंथा, गौरव सुनील, साई रोनक, पुप्पाला धनंजय और फाल्गुनी बंगेरा शामिल हैं।

बॉक्स ऑफिस: 'हनुमान अंश' ने इन फिल्मों को दिखाया आइना, 61वें दिन भी छापे नोट? जानें 'द पैराडाइज' का कलेक्शन
द ट्रेटर्स
- फोटो : यूट्यूब
हिंदी वर्जन की कामयाबी के बाद तेलुगु वर्जन का आया ट्रेलर
प्राइम वीडियो ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ट्रेलर शेयर किया। ट्रेलर शेयर करते हुए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने लिखा, 'तैयार हो जाइए, सबसे बड़े धोखे (अल्टीमेट बिट्रेयल) के लिए मंच सज चुका है।' 'द ट्रेटर्स तेलुगु' को 'द ट्रेटर्स हिंदी सीजन 2' की सफलता के बाद लाया जा रहा है, जो लॉन्च वाले हफ्ते में प्राइम वीडियो पर दुनिया भर में नंबर वन नॉन-इंग्लिश टाइटल बन गया था।

क्या बोले तेजा सज्जा?
शो का ट्रेलर रिलीज होने के मौके पर तेजा सज्जा ने कहा, ''द ट्रेटर्स तेलुगु' को होस्ट करना मेरे लिए बिल्कुल नया अनुभव रहा है, और मैं कुछ ऐसा करने के लिए सचमुच उत्साहित था, जो मेरे पिछले कामों से बिल्कुल अलग हो। इसे और भी खास बात यह बनाती है कि मैं एक ऐसे फॉर्मेट के पहले तेलुगु वर्शन का हिस्सा बन रहा हूं जो ग्लोबल लेवल पर हिट हो चुका है।'

शो में दे रहे अलग फ्लेवर
तेजा सज्जा ने कहा, 'तेलुगु एंटरटेनमेंट के लिए यह एक बड़ा पल है क्योंकि हम न सिर्फ अपने दर्शकों के लिए एक पॉपुलर इंटरनेशनल फॉर्मेट ला रहे हैं, बल्कि उसे अपना एक अलग अंदाज और फ्लेवर भी दे रहे हैं।
'द ट्रेटर' 15 अक्तूबर से प्राइम वीडियो पर प्रमियर होगा।
यहां देखें ट्रेलर

View this post on Instagram