फिल्म 'सोरारई पोटरू' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यही वजह है कि सूर्या की इस फिल्म का हिंदी रीमेक भी बनाया जा रहा है। इस फिल्म के बाद सूर्या एक बार फिर निर्देशक सुधा कोंगारा के साथ अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं। फिलहाल इसका अस्थायी नाम 'सूर्या 43' रखा गया है।
Rani Mukerji: यशराज फिल्म्स के सहायक निर्देशक ने रानी मुर्खजी को कहे अपशब्द, कंपनी ने दिखाया बाहर का रास्ता
2 of 5
सूर्या
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म में उनके साथ दुलकर सलमान, नजरिया नजीम और विजय वर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसका संगीत जीवी प्रकाश ने तैयार किया है। फिल्म की लगातार हो रही चर्चा के बीच इसको लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग चिदंबरम, हरियाणा, मदुरै और त्रिची में की जाएगी।
3 of 5
सूर्या
- फोटो : इंस्टाग्राम
बताया जा रहा है कि फिल्म का नाम 'पूरनानुरु' रखा जा सकता है। साथ ही, यह भी कहा जा रहा है कि यह फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित होगी। फिल्म की कहानी मदुरै के एक गैंगस्टर के बारे में बताई जा रही है जो अपने करीबी लोगों से उनके साथ किए गए बुरे व्यवहार का बदला लेता है।
4 of 5
कांगुवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुधा कोंगारा ने पहले ही खुलासा कर चुके हैं कि यह फिल्म जीवनी नहीं है बल्कि वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सूर्या इन दिनों कांगुवा को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। वे इन दिनों फिल्म की डबिंग के काम में लगे हुए हैं। शिवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पीरियड एक्शन ड्रामा है। फिल्म की शूटिंग जनवरी में पूरी हो गई थी।
5 of 5
कांगुवा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चला रहा है। इसे इस साल बड़े पर्दे पर रिलीज करने की संभावना है। फिल्म में सूर्या के साथ दिशा पाटनी, बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने अपनी धुनों से सजाया है।
Shahid Kapoor: 'देवा' के निर्माता ने शाहिद कपूर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, वीडियो देख फैंस उत्साहित