एटली कुमार देश के सबसे लोकप्रिय निर्देशकों में से एक हैं। पिछले साल रिलीज हुई उनकी फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। यह 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। हाल ही एटली ने एक कार्यक्रम के दौरान इंडस्ट्री में सहायक निर्देशक के तौर पर अपनी एंट्री और आने वाले समय में अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर बात की।
Sridevi: हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार थीं श्रीदेवी, अभिनेत्री के अचानक निधन से हिल गया था मनोरंजन जगत
इस बातचीत में एटली ने बताया कि उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आने में आने में आठ वर्ष का समय लग गया। साथ ही, उन्होंने अगले तीन साल में लोगों के लिए हॉलीवुड फिल्म बनाने का भी वादा किया।
इस दौरान एटली ने फिल्मों में हिंसा और संवेदनशील कंटेंट दिखाए जाने को लेकर भी बात की। निर्देशक ने कहा कि ऐसी चीजें लोगों के सामने सच रखने के लिए दिखाई जाती है। एटली के मुताबिक वे खुद को भी मीडियाकर्मी मानते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी मीडिया अपनी खबरों में हिंसक फ़ुटेज का उपयोग करता है, तो यह दुनिया की वास्तविक तस्वीर को जनता के सामने रखने के लिए होता है।
निर्देशक ने बताया कि इसलिए 'जवान' में उन्हें एक किसान की आत्महत्या को दिखाना पड़ा, इसके अलावा उनके पास अन्य कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा कि फिल्म में हिंसा दिखाने का उद्देश्य किसी को भड़काना नहीं है, बल्कि दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर करना है कि लोगों के साथ जो हुआ वो मानवीय था अमानवीय।
निर्देशक ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि भले ही किसी फिल्म में कुत्तों को गोली मारने का दृश्य दिखाया गया हो, लेकिन इसे हिंसा को बढ़ावा देने के लिए नहीं बल्कि ये सीन जानवरों के खिलाफ दुर्व्यवहार पर सवाल उठाने के लिए दिखाए गए। इस कार्यक्रम में वे फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एंट्री पर भी बात करते हुए दिखे। उन्होंने रजनीकांत के साथ शूटिंग के पहले दिन को याद करते हुए इसे मंत्रमुग्ध कर देने वाली और चमत्कारी घटना बताया। एटली निर्देशक शंकर के साथ रोबोट में सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुके हैं। बतौर निर्देशक वे दलपति विजय और शाहरुख जैसे दिग्गज सितारों के साथ फिल्म बना चुके हैं।
Ayushmann Khurrana: बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे आयुष्मान, माथे पर तिलक-गले में माला पहन भक्ति में दिखे लीन