साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में हॉलीवुड फिल्म मेकर जेम्स कैमरून ने सुपरहिट फिल्म 'आरआरआर' में उनके बेटे राम चरण की सराहना की। चिरंजीवी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व महसूस होता है कि राम अपने करियर में लगातार सफल हो रहे हैं।
RRR: अवतार वाले जेम्स कैमरून भी हुए 'आरआरआर' के दीवाने, राम चरण की तारीफ में कह दी यह बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Sat, 18 Feb 2023 08:06 PM IST
सार
वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए चिरंजीवी ने लिखा कि सर @JimCameron #RRR में आप जैसे एक ग्लोबल आइकन और सिनेमैटिक जीनियस से राम की तारीफ सुनना किसी ऑस्कर से कम नहीं है। यह @AlwaysRamCharan के लिए एक बड़ा सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन