फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahesh Babu: महेश बाबू के बेटे गौतम का पहला एक्टिंग वीडियो हुआ वायरल, प्रशंसकों ने की जमकर तारीफ

Fri, 21 Mar 2025 12:03 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 21 Mar 2025 12:03 PM IST
सार

Mahesh Babu Son Gautum: साउथ अभिनेता महेश बाबू के अभिनय के सभी दीवाने हैं, लेकिन अब इस लिस्ट में जल्द ही उनके बेटे का नाम भी शामिल होने वाला है। दरअसल, महेश के बेटे का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो को देखकर लगता है कि वह दिन दूर नहीं जब गौतम भी फिल्मों में बतौर अभिनेता नजर आएंगे।
 

विज्ञापन
SSMB 29 actor Mahesh Babu son Gautam first ever acting cute video wows fans
महेश बाबू के बेटे गौतम का पहला एक्टिंग वीडियो हुआ वायरल - फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh
महेश बाबू इन दिनों निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन आज महेश नहीं बल्कि हर जगह उनके बेटे गौतम की चर्चा हो रही है। दरअसल, गौतम का एक एक्टिंग वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

 
SSMB 29 actor Mahesh Babu son Gautam first ever acting cute video wows fans
फैंस को पसंद आ रहा है गौतम का वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh
गौतम का वारयल वीडियो
यह तो सभी जानते हैं कि टॉलीवुड स्टार महेश बाबू के बेटे गौतम घट्टामनेनी अमेरिका के NYU टिश स्कूल ऑफ आर्ट्स में ड्रामा और परफॉर्मिंग आर्ट्स में चार साल की स्नातक की डिग्री हासिल कर चुके हैं। लेकिन क्या आपको यह पता है कि गौतम को भी एक्टिंग का शौक है। गौतम की पहली स्क्रीन परफॉर्मेंस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह डाइनिंग टेबल पर एक छोटी लड़की के साथ गरमागरम बहस के दौरान भावनाओं को कहते नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस गौतम के लुक को हू ब हू अपने पिता महेश की कॉपी बता रहे हैं। तो वहीं कुछ फैंस गौतम को फिल्मों में देखने के लिए उत्सुक हैं।
SSMB 29 actor Mahesh Babu son Gautam first ever acting cute video wows fans
महेश के दोनों बच्चे हैं टैलेंटेड - फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh
महेश के दोनों बच्चे हैं टैलेंटेड
वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब गौतम ने अभिनय किया हो। गौतम ने 2014 में रिलीज हुई महेश बाबू की फिल्म 'नेनोक्कादीन' में उनके युवा चरित्र का किरदार निभाया था। जबकि महेश की बेटी सितारा ने 2019 में आई फ्रोजन 2 के तेलुगु डब में एल्सा की आवाज बनीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
SSMB 29 actor Mahesh Babu son Gautam first ever acting cute video wows fans
सितारा ने गौतम के बारे में बताया उनका फ्यूचर प्लान - फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh
सितारा ने गौतम के बारे में बताया उनका फ्यूचर प्लान
123 की एक खबर के मुताबिक, गौतम की बहन सितारा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका भाई फ्यूचर में अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। हालांकि, गौतम की ओर से अभी तक उनके अभिनय के प्लान को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें:
Zameer Golden Jubliee: देव आनंद की फिल्म पर आधारित है 'जमीर', जानिए अमिताभ की मूवी से जुड़े दिलचस्प किस्से
 
विज्ञापन
SSMB 29 actor Mahesh Babu son Gautam first ever acting cute video wows fans
महेश ने चार साल की उम्र में की थी अभिनय की शुरुआत - फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh
महेश ने चार साल की उम्र में की थी शुरुआत
वैसे आपको बता दें महेश बाबू ने तो चार साल की उम्र में नीडा नाम की एक तेलुगु फिल्म में एक छोटा सा कैमियो किया था। यह उनके बाल कलाकार के रूप में शुरुआत थी। महेश बाबू ने अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर से 10 फरवरी 2005 को साउथ फिल्म अथाडु की शूटिंग के दौरान मुंबई के मैरियट होटल में शादी की। उनका एक बेटा गौतम और एक बेटी सितारा है। 

यह भी पढ़ें:
Anupam Kher: अनुपम खेर ने की फैंस से 'तुमको मेरी कसम' देखने की अपील, बताईं दिलचस्प बातें, बोले- मम्मी कसम...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed