फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Superstars: साउथ के इन सुपरस्टार्स का हिंदी डेब्यू रहा फीका, बुरी तरह फ्लॉप हुई पहली बॉलीवुड फिल्म

Tue, 09 Jan 2024 11:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 09 Jan 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
South Stars Flop Debut in Hindi Film industry Chiyaan Vikram Prithviraj Sukumaran Ram Charan Suriya
साउथ के सितारे - फोटो : अमर उजाला

साउथ के कई लोकप्रिय सितारे अब तक अपनी किस्मत आजमाने के लिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं। धनुष, असिन और इलियाना डिक्रूज सहित कुछ टॉलीवुड सेलेब्स ने बॉलीवुड में सफल डेब्यू किया। हालांकि, कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स हैं जो अपने पहले हिंदी प्रोजेक्ट से छाप छोड़ने में असफल रहे। आइए एक नजर डालते हैं उन दक्षिण भारतीय अभिनेताओं और उनके असफल हिंदी डेब्यू पर।


Kangana Ranaut: बिलकिस बानो पर फिल्म बनाना चाहती हैं कंगना रणौत, बोलीं- कोई ओटीटी साथ काम करने को तैयार नहीं

South Stars Flop Debut in Hindi Film industry Chiyaan Vikram Prithviraj Sukumaran Ram Charan Suriya
राम चरण - फोटो : instagram/alwaysramcharan
राम चरण

एसएस राजामौली की आरआरआर की सफलता ने राम चरण को पूरी दुनिया में मशहूर कर दिया है। इस फिल्म ने  बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड बनाए। साथ ही, यह ऑस्कर समेत कई अवॉर्ड जीतने में भी सफल रही, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि लाखों की फैन फॉलोइंग वाले राम चरण का बॉलीवुड डेब्यू फीका रहा था। 2013 की रिलीज हुई जंजीर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी। यह साल 1973 में आई अमिताभ बच्चन अभिनीत इसी नाम की हिंदी फिल्म का रीमेक थी। इसमें राम चरण के साथ प्रियंका चोपड़ा और संजय दत्त भी थे।

South Stars Flop Debut in Hindi Film industry Chiyaan Vikram Prithviraj Sukumaran Ram Charan Suriya
चियान विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया
विक्रम

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अभिनीत 2010 में रिलीज हुई फिल्म रावण से दक्षिण सुपरस्टार चियान विक्रम ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। मणिरत्नम द्वारा निर्देशित यह फिल्म दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर असफल होने के साथ ही दर्शकों ने इसमें विक्रम की प्रतिभा को नोटिस नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
South Stars Flop Debut in Hindi Film industry Chiyaan Vikram Prithviraj Sukumaran Ram Charan Suriya
सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्या

तमिल इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक सूर्या की जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। अभिनेता ने 2010 में रक्त चरित्र 2 से हिंदी फिल्म में डेब्यू किया। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही और उनके प्रयासों पर किसी का ध्यान नहीं गया। तब से उन्होंने किसी अन्य बॉलीवुड फिल्म में अभिनय नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लंंबे समय के बाद वे जल्द ही अपनी सुपरहिट फिल्म सोरारई पोटरू के हिंदी रीमेक में कैमियो करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
South Stars Flop Debut in Hindi Film industry Chiyaan Vikram Prithviraj Sukumaran Ram Charan Suriya
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : सोशल मीडिया
पृथ्वीराज सुकुमारन

मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारम ने अपनी पहली हिंदी फिल्म अय्या में रानी मुखर्जी के साथ अभिनय किया था। सचिन कुंडलकर द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी। टिकट खिड़की पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी थी। इस फिल्म से अभिनेता हिंदी दर्शकों पर अपना जादू चलाने में नाकाम रहे थे।
Saif Ali Khan: पैपराजी पर नाराज हुए सैफ, बोले- बच्चे क्रिकेट खेलने आते हैं, आपने इसे फिल्म इवेंट बना दिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed