फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Emergency actress kangana ranaut wants to make film on bilkis bano case but no ott ready to work with her

Kangana Ranaut: बिलकिस बानो पर फिल्म बनाना चाहती हैं कंगना रणौत, बोलीं- कोई ओटीटी साथ काम करने को तैयार नहीं

Tue, 09 Jan 2024 02:21 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 09 Jan 2024 02:21 PM IST
सार

'मैं 'बिलकिस बानो' पर फिल्म बनाना चाहती हूं और पिछले तीन साल से काफी रिसर्च भी किया है उस स्क्रिप्ट पर..

विज्ञापन
Emergency actress kangana ranaut wants to make film on bilkis bano case but no ott ready to work with her
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


विज्ञापन
कंगना रणौत की फिल्म 'इमरजेंसी' रिलीज को तैयार है। इस फिल्म में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार को निभाया है, जिन्हें 'आयरन लेडी' भी कहा जाता है। खुद कंगना भी अपने निडर अंदाज और बेबाक बयानों के लिए मशहूर हैं। अपने सोशल मीडिया हैंडल से कंगना अक्सर अपनी बातों को अपने चाहने वालों के सामने रखती आईं हैं, लेकिन पिछले दिनों उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल से कुछ ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्हें जानकर हर कोई हैरान हैं। 

बिलकिस बानो पर बनाना चाहती हैं फिल्म 
कंगना अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने फॉलोवर्स के सवालों का जवाब देती रहती हैं। वे फॉलोवर्स की बातों का काफी ध्यान रखती हैं। अभी हाल में ही में 'एक्स' सोशल मीडिया साइट पर एक यूजर ने कंगना से पूछा, 'डियर कंगना आप हमेशा महिला अधिकारों के बारे में बातें करती हैं। महिलाओं को उनका हक मिले इसके प्रति आपके जज्बे को सलाम है। मैं आपसे यह पूछना चाहता हूं, क्या आप 'बिलकिस बानो' के ऊपर कोई फिल्म बनाना चाहेंगी? फेमनिज्म के लिए नहीं, एक औरत होने के नाते क्या आप उनकी कहानी को दुनिया के सामने लाना चाहेंगी?' कंगना ने ट्वीट के जवाब में लिखा, 'मैं 'बिलकिस बानो' पर फिल्म बनाना चाहती हूं और पिछले तीन साल से काफी रिसर्च भी किया है उस स्क्रिप्ट पर।'
विज्ञापन

'गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड' विनर ओपेनहाइमर को ओटीटी पर कहां देखें? जानें

विज्ञापन
विज्ञापन
कोई ओटीटी कंगना के साथ काम करने को तैयार नहीं!
कंगना 'बिलकिस बानो' पर फिल्म बनाने को तैयार हैं, लेकिन कोई भी ओटीटी प्लेटफॉर्म उनके इस प्रोजेक्ट में उनके साथ काम नहीं करना चाहता है। खुद अभिनेत्री ने इसका खुलासा अपने सोशल मीडिया हैंडल से करते हुए कहा, 'मैंने 'नेटफ्लिक्स' और 'अमेजन प्राइम' के अलावा 'जियो सिनेमा' को भी स्क्रिप्ट दिखाई थी। 'नेटफ्लिक्स' और 'अमेजन प्राइम' ने यह कहते हुए मना किया कि उन्हें यह फिल्म राजनीति से प्रेरित लग रही है और उन्हें राजनीतिक मुद्दों पर फिल्में बनाने से मना किया गया है'। वहीं 'जियो सिनेमा' के बारे में कंगना ने लिखा है कि वह भाजपा का समर्थन करती हैं इसलिए उनके साथ जियो सिनेमा काम नहीं करेगा।' 
 

Priyanka Chopra: 'सब हो जाएगा इत्मीनान से सांस लो, कहां जाना है', पंकज त्रिपाठी के अंदाज पर देसी गर्ल फिदा

कंगना का वर्क फ्रंट 
कंगना रणौत पिछली बार 'तेजस' फिल्म में नजर आईं थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन कंगना के काम को काफी सराहा गया था। अब कंगना अपनी अगली रिलीज 'इमरजेंसी' को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म में कंगना के अलावा महिमा चौधरी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed