साउथ सुपरस्टार लोकप्रियता के मामले में बॉलीवुड अभिनेताओं को कड़ी टक्कर देते हैं। साथ ही वह कमाई के मामले में भी आगे निकल चुके हैं। साउथ सितारों की फिल्में देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में नाम कमा रही हैं। फिल्मों के साथ-साथ ये सितारे कई और तरीकों से भी कमाई करते हैं। ठीक ऐसे ही वह विज्ञापनों के जरिए भी करोड़ों की कमाई करते हैं। विज्ञापनों के लिए साउथ सितारे करोड़ों की फीस वसूलते हैं। चलिए जानते हैं उन साउथ सितारों के बारे में जो विज्ञापन के जरिए भी मालामाल होते हैं।
2 of 6
महेश बाबू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है साउथ सुपरस्टार महेश बाबू का। अपनी अदाकारी के दम पर महेश ने करोड़ों फैंस के दिल में जगह बनाई है। आज वह फिल्म के साथ साथ विज्ञापनों से भी करोड़ों की कमाई करते हैं। कहा जाता है कि महेश बाबू एक विज्ञापन के लिए तकरीबन 12 करोड़ रुपये की मोटी फीस वसूलते हैं।
3 of 6
अल्लू अर्जुन
- फोटो : social media
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म 'पुष्पा' के बाद वह पैन इंडिया स्टार के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनकी लोकप्रियता देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में फैली हुई है। इस फिल्म के बाद उनकी विज्ञापनों की फीस में भी बढ़ोतरी हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्लू अर्जुन एक विज्ञापन करने के लिए करीब 7.5 करोड़ रुपये फीस वसूलते हैं।
4 of 6
प्रभास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस लिस्ट में अगला नाम आता है साउथ सुपरस्टार प्रभास का। 'बाहुबली' के बाद प्रभास की भी लोकप्रियता में इजाफा हुआ है, जिसके बाद से वह फिल्मों के लिए मोटी फीस वसूलते हैं। वहीं बात करें विज्ञापनों की तो कहा जाता है कि प्रभास एक विज्ञापन के लिए लगभग 18 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं।
5 of 6
राम चरण
- फोटो : सोशल मीडिया
राम चरण की लोकप्रियता साउथ की सीमा पार कर विदेशों में पहुंच चुकी है। 'आरआरआर' फिल्म की दमदार सफलता के बाद से अब वह देश-विदेश में उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। ऑस्कर में भी फिल्म और अभिनेताओं की अदाकारी का डंका बजा है। अब राम चरण कंपनियों के पसंदीदा सितारे बन चुके हैं। कहा जाता है कि राम चरण एक विज्ञापन करने के लिए पांच से सात करोड़ रुपये फीस लेते हैं।