फिल्म 'विक्रम' के सुपरहिट होने के बाद कमल हासन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। अभिनेता के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। कुछ दिन पहले कमल हासन ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि उनकी अगली फिल्म निर्देशक एच विनोथ के साथ होगी। इसे फिलहाल अस्थायी रूप से 'केएच 233' नाम दिया गया है।
Shahid Kapoor: जब करीना संग किस करते हुए वायरल हुए थे शाहिद के फोटोज, अभिनेता बोले- समझ ही नहीं आया कि...
2 of 5
कमल हासन
- फोटो : social media
यह फिल्म एक सामाजिक मुद्दे के बारे में है और यह कृषि के बारे में प्रकाश डालेगी। इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के डिजिटल अधिकार अंतरराष्ट्रीय ओटीटी दिग्गज को 125 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। विजय की 'लियो' के बाद कमल हासन की फिल्म के डिजिटल राइट्स सबसे ज्यादा कीमत पर बिके।
3 of 5
कमल हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
जहां एक ओर विजय की फिल्म ने रिलीज से पहले ही 225 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं, कमल हासन की फिल्म भी फ्लोर पर जाने से पहले ही अपनी वैल्यू में लगातार इजाफा कर रही है। एच विनोथ द्वारा निर्देशित यह फिल्म अक्टूबर 2023 में फ्लोर पर जाएगी और इसमें कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं।
4 of 5
कमल हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में विजय सेतुपति और योगी बाबू भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने अभी तक फिल्म के कलाकारों और क्रू की घोषणा नहीं की है। वर्क फ्रंट की बात करें तो कमल हासन को आखिरी बार 2022 में 'विक्रम' में देखा गया था।
5 of 5
कमल हासन, एस शंकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वह वर्तमान में निर्देशक शंकर के साथ अपनी फिल्म 'इंडियन 2' की शूटिंग कर रहे हैं जो अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिनेता के पास पाइपलाइन में कई और भी प्रोजेक्ट्स हैं जिनमें 'प्रोजेक्ट के', मणिरत्नम के साथ 'केएच 234' शामिल हैं। इसके अलावा पा रंजित और वेत्रिमारन की फिल्म में भी वह नजर आने वाले हैं।
Kangana Ranaut: 'गुलमोहर' देख कंगना ने शर्मिला टैगोर के लिए कही यह बात, वहीदा रहमान के नाम का भी किया जिक्र