फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Retro: सूर्या के फैंस को मेकर्स ने दिया बड़ा तोहफा, दमदार डांस और उर्जा से भरपूर 'रेट्रो' का दूसरा गाना रिलीज

Fri, 21 Mar 2025 07:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 21 Mar 2025 07:46 PM IST
सार

Retro Movie New Song Kannima: सूर्या की नई फिल्म 'रेट्रो' का नया गाना रिलीज हो गया है। गाने का नाम 'कनिमा' है। इसमें पूजा हेगड़े भी नजर आई हैं। 

विज्ञापन
Retro Movie New Song Kannima out Now Starring Suriya Pooja Hegde
रेट्रो - फोटो : एक्स

साउथ सुपरस्टार सूर्या की नई फिल्म 'रेट्रो' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म में सूर्या एक गैंगस्टर के किरदार में नजर आएंगे। इसे निर्देशक कार्तिक सुब्बराज बना रहे हैं। सूर्या और कार्तिक की जोड़ी ने फैंस की उम्मीदों को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। आज यानी 21 मार्च को फिल्म का दूसरा गाना 'कनिमा' रिलीज हो गया है। 


L2 Empuraan: एडवांस बुकिंग में दोनों हाथों से नोट बटोर रही 'एल 2 एम्पुरान', बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

Retro Movie New Song Kannima out Now Starring Suriya Pooja Hegde
रेट्रो - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
शादी के माहौल में फिल्माया गया गाना

मेकर्स ने पहले इसका प्रोमो लॉन्च कर फैंस का उत्साह बढ़ाया था। संतोष नारायणन के संगीत से सजा यह हाई-एनर्जी वाला गाना शादी के माहौल में फिल्माया गया है, जिसे संतोष और द इंडियन कोरल एन्सेम्बल ने अपनी आवाज दी है।
Tumko Meri Kasam Review: अदा और इश्वाक की जोड़ी का नहीं जमा रंग, खुद को दोहराते नजर आए अभिनेता अनुपम खेर

Retro Movie New Song Kannima out Now Starring Suriya Pooja Hegde
रेट्रो - फोटो : एक्स
पहला गाना फैंस को आया था पसंद

'रेट्रो' में पूजा हेगड़े मुख्य अभिनेत्री हैं। इसके अलावा जोजू जॉर्ज, जयराम, करुणाकरन, प्रेम जैसे कलाकार भी फिल्म में अहम किरदारों में दिखेंगे। फिल्म के टीजर से पता चला कि पूजा हेगड़े एक मूक किरदार निभा रही हैं। वहीं, सूर्या का लुक और जोरदार एक्शन सीन उनके दमदार रोल की झलक दे रहे हैं। फिल्म का पहला गाना 'कन्नडी पूवे' पहले ही सुपरहिट हो चुका है। संतोष नारायणन की भावुक आवाज में बना यह गाना एक कैदी की अपनी प्रेमिका के लिए तड़प को बयां करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Retro Movie New Song Kannima out Now Starring Suriya Pooja Hegde
रेट्रो - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
'कनिमा' और 'के' अक्षर का कनेक्शन

सूर्या की पिछली फिल्म 'कंगुवा' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी थी। अब 'रेट्रो' से वे जोरदार वापसी की तैयारी में हैं। फैंस ने गौर किया है कि 'कन्नडी पूव' और 'कनिमा' दोनों गाने 'के' अक्षर से शुरू होते हैं। कुछ का मानना है कि सूर्या ने 'कंगुवा' की नाकामी के बाद 'के' से शुरू होने वाले गानों को अपनी फिल्म के लिए लकी चार्म की तरह चुना है। 'कनिमा' को लेकर चर्चा है कि यह गाना पूजा हेगड़े के किरदार से जुड़ा हो सकता है, जिसका नाम शायद कनिमोझी हो। दो रोमांटिक गानों के बाद अब फैंस अगले अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Retro Movie New Song Kannima out Now Starring Suriya Pooja Hegde
रेट्रो - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
वापसी की कोशिश में सूर्या

'कंगुवा' के बाद सूर्या अब पूरी ताकत से 'रेट्रो' पर फोकस कर रहे हैं। इसके अलावा वे 'वादीवासल' और एक द्विभाषी फिल्म में भी काम कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि 'रेट्रो' उनकी बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी का रास्ता बनेगी। यह मेगा-बजट फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कई भाषाओं में यह फिल्म एक साथ दर्शकों का मनोरंजन करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed