राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। तमिलनाडु में फिल्म की रिलीज को लेकर अब संकट के बादल घिर गए हैं। तमिल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लाइका प्रोडक्शंस ने तमिल प्रोड्यूसर्स काउंसिल से संपर्क करते हुए मांग की है कि जब तक शंकर अपनी फिल्म इंडियन 3 को पूरा नहीं करते और रिलीज नहीं करते, तब तक गेम चेंजर की रिलीज को रोक दिया जाए।
यह भी पढ़ें- Rajkummar-Kangana: राजकुमार ने कंगना रनौत को बताया 'सबसे बड़ी स्टार', बोले- नहीं मुझे इसकी जरूरत...
2 of 5
गेम चेंजर पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हादसे के बाद रुक गई थी इंडियन 2 की शूटिंग
बता दें कि फिल्म इंडियन 2 की शूटिंग के दौरान सेट पर एक हादसा हो गया था, जिसमें क्रू मेंबर्स की मौत हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद शूटिंग रोक दी गई थी। इसके बाद शंकर ने गेम चेंजर पर काम करना शुरू कर दिया था।
यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan: ऋतिक की फिटनेस की इस कदर मुरीद हुईं प्रीति जिंटा, कमेंट कर बोलीं-वाह, प्रशंसकों ने भी की तारीफ
3 of 5
जानिए राम-चरण ने फिल्म गेम चेंजर के लिए ली कितनी फीस
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
इंडियन 2 के निर्माताओं ने जताई थी आपत्ति
रिपोर्ट्स के मुताबिक जब शंकर राम चरण की फिल्म में व्यस्त थे, तब लाइका प्रोडक्शंस ने उन पर यह कहते हुए केस कर दिया कि वह इंडियन 2 को बिना पूरा किए गेम चेंजर पर काम नहीं कर सकते। कहा जा रहा है कि इसके बाद से ही शंकर और लाइका प्रोडक्शंस के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है।
4 of 5
गेम चेंजर की रिलीज का प्रशंसकों को है इंतजार
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
फिर एक साथ दोनों फिल्मों पर करना पड़ा काम
इस कानूनी विवाद के कारण शंकर को एक साथ इंडियन 2 और गेम चेंजर पर काम करना पड़ा, लेकिन अब वह फिर से लाइका प्रोडक्शंस से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। अगर इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई जाती है तो यह गेम चेंजर के लिए एक बड़ा झटका होगा।
5 of 5
गेम चेंजर पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिट होने के लिए इतने करोड़ की लेनी होगी ओपिनिंग
राम चरण अभिनीत यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होने के लिए प्रस्तावित है। गेम चेंजर को बड़े बजट में बनाया गया है। फिल्म के केवल चार गानों पर ही 75 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 90 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने की जरूरत है।
संबंधित वीडियो