{"_id":"6afaa2fa9e548fce7d058aab","slug":"ramya-krishnan-opens-up-about-separation-rumours-with-husband-krishna-vamsi-2026-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम्या कृष्णन: न तलाक हुआ, न टूटी शादी; पति कृष्णा वामसी से अलग क्यों रहती हैं 'बाहुबली' की शिवगामी? बताई वजह","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
राम्या कृष्णन: न तलाक हुआ, न टूटी शादी; पति कृष्णा वामसी से अलग क्यों रहती हैं 'बाहुबली' की शिवगामी? बताई वजह
Mon, 16 Nov 2026 12:00 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:00 PM IST
सार
राम्या और कृष्णा वामसी की साल 2003 में शादी हुई थी।
पिछले काफी समय से दोनों के अलग रहने की खबरें सामने आ रही थीं।
अब अभिनेत्री ने बताया कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
राम्या कृष्णन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साउथ सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस राम्या कृष्णन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। 'पड़यप्पा' में नीलांबरी हो या फिर 'बाहुबली' में शिवगामी देवी, उन्होंने हर किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। हालांकि, इस बार राम्या अपनी फिल्मों नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं।
लंबे समय से खबरें थीं कि राम्या कृष्णन और उनके पति, तेलुगु फिल्ममेकर कृष्णा वामसी के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और दोनों अलग हो चुके हैं। अब एक्ट्रेस ने इन तमाम अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हुए साफ कर दिया है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में कोई परेशानी नहीं है। राम्या ने बताया कि आखिर वह पति से अलग शहर में क्यों रहती हैं और कैसे इस दूरी ने उनके रिश्ते को पहले से बेहतर बना दिया है।

Trending Videos
राम्या कृष्णन
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोलीं राम्या कृष्णन?
राम्या कृष्णन ने 'रॉ टॉक्स विद वीके' पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान बताया कि वह और कृष्णा वामसी आज भी शादीशुदा हैं, लेकिन अपने-अपने काम की वजह से अलग-अलग शहरों में रहते हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'हम अब भी शादीशुदा हैं, लेकिन खुशी-खुशी दो अलग-अलग शहरों में रह रहे हैं। इसकी 100 फीसदी वजह हमारा प्रोफेशन है।'
उन्होंने बताया कि जब वह टीवी सीरियल्स में काम कर रही थीं, तब उनका परिवार हैदराबाद में रहता था। काम के सिलसिले में उन्हें हर 15 दिन में चेन्नई जाना पड़ता था और फिर हैदराबाद लौटना होता था। बार-बार आने-जाने का असर उनके बेटे रित्विक की सेहत पर पड़ने लगा था।
राम्या के मुताबिक, 'जब भी मैं शहर से जाती थी, वह बीमार पड़ने लगता था।' इसके बाद उन्होंने पति कृष्णा वामसी से इस बारे में बात की और दोनों ने मिलकर बेटे का दाखिला चेन्नई के एक स्कूल में कराने का फैसला लिया। शुरुआत में यह फैसला बेटे की सहूलियत के लिए लिया गया था, लेकिन धीरे-धीरे यही व्यवस्था उनके परिवार के लिए बेहतर साबित हुई।

अच्छे दोस्त बन गए हैं राम्या और कृष्णा
राम्या ने यह भी बताया कि अलग-अलग शहरों में रहने से उनके और कृष्णा वामसी के रिश्ते में काफी बदलाव आया है। एक्ट्रेस ने कहा, 'अब हम हर वक्त लड़ने के बजाय बेहतर दोस्त बन गए हैं।' उनके मुताबिक, शायद यही वजह है कि उनका रिश्ता इतने साल से अच्छी तरह चल रहा है।
बातचीत के दौरान राम्या ने एक मजेदार खुलासा भी किया। उन्होंने बताया कि शादी से पहले कृष्णा वामसी ने उनसे कहा था कि दोनों बिना शादी किए भी साथ रह सकते हैं। इस बात को याद करते हुए एक्ट्रेस ने हंसशादी से पहले मिला था साथ रहने का ऑफर
ते हुए कहा कि उन्हें उस वक्त उनकी बात मान लेनी चाहिए थी।

- फोटो : इंस्टाग्राम
कब हुई थी कपल की शादी?
बता दें कि राम्या कृष्णन और तेलुगु फिल्ममेकर कृष्णा वामसी ने साल 2003 में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात और साथ काम करने का मौका फिल्म 'चंद्रलेखा' (1998) के दौरान मिला था। इस फिल्म का निर्देशन कृष्णा वामसी ने किया था और राम्या इसमें लीड रोल में नजर आई थीं। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम रित्विक वामसी है।
राम्या कृष्णन ने तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम किया है। 'पड़यप्पा' में नीलांबरी और 'बाहुबली' फ्रेंचाइजी में शिवगामी के किरदार ने उन्हें खास पहचान दिलाई। वहीं, कृष्णा वामसी 'गुलाबी', 'निन्नै पेल्लाडाटा', 'सिंधूरम' और 'मुरारी' जैसी तेलुगु फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं।