{"_id":"677ba00f5af4fb7e9d0bcd39","slug":"rajkummar-rao-calls-kangana-ranaut-the-biggest-diva-he-has-worked-with-emergency-actress-2025-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajkummar-Kangana: राजकुमार ने कंगना रनौत को बताया 'सबसे बड़ी स्टार', बोले- नहीं मुझे इसकी जरूरत...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rajkummar-Kangana: राजकुमार ने कंगना रनौत को बताया 'सबसे बड़ी स्टार', बोले- नहीं मुझे इसकी जरूरत...
Mon, 06 Jan 2025 03:00 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 06 Jan 2025 03:00 PM IST
सार
राजकुमार राव और कंगना रनौत ने क्वीन और जजमेंटल है क्या जैसी फिल्मों में साथ अभिनय किया है। एक इंटरव्यू के दौरान राजकुमार ने कंगना तो सबसे बड़ी स्टार कहा था। उनकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर तब सामने आया है जब कंगना की फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर रिलीज हुआ है।
विज्ञापन
राजकुमार राव-कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut, rajkummar_rao
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंगना रनौत बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जो अपनी बात बेबाकी से रखती हैं और कभी भी अपनी बात कहने से नहीं कतराती हैं। कभी-कभी यह बात उनके बॉलीवुड के साथियों को पसंद नहीं आती। राजकुमार राव ने नेहा धूपिया के साथ अपने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार कंगना के साथ काम किया है।
विज्ञापन
जब राजकुमार ने कंगना को बताया था स्टार
एक इंटरव्यू के दौरान जब नेहा धूपिया ने राजकुमार से पूछा कि उन्होंने किस सबसे बड़ी स्टार के साथ काम किया है, तो बिना किसी देरी के राजकुमार ने कंगना का नाम लिया। नेहा ने सहमति में हंसते हुए इसे एक अच्छा जवाब बताया और अपनी सोने की उंगूठिया उन्हें देने लगीं। इस पर राजकुमार बोले- 'मुझे इसकी जरूरत नहीं है।' नेहा और राजकुमार के बीच यह बातचीत सोशल मीडिया पर फिर से सामने आई है, जब इमरजेंसी का ट्रेलर रिलीज हुआ है।

एक साथ दो फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं कंगना-राजकुमार
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री कंगना रनौत ने क्वीन और जजमेंटल है क्या जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

कंगना-राजकुमार की आने वाली फिल्म
कंगना रनौत जल्द ही इमरजेंसी में नजर आएंगी और आज ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। नए ट्रेलर में 1975 के उथल-पुथल भरे दिनों की राजनीतिक बिसात को दिखाया गया है। इस फिल्म में कंगना इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपदे, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी के अलावा कई अभिनेता नजर आएंगे। राजकुमार राव की बात करें तो उन्हें आखिरी बार विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो में देखा गया था। इस कॉमेडी फिल्म में राजकुमार के साथ तृप्ति डिमरी नजर आई थीं। इससे पहले राजकुमार स्त्री 2 में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही। इस फिल्म में राजकुमार के साथ श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना नजर आए थे।
Toxic-Yash: टॉक्सिक निर्माताओं ने डिलीट किया फिल्म का पोस्टर, इस खास दिन रिलीज होगा यश का दमदार लुक