Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Ramayana beat Godzilla Minus Zero on worldwide earned 38 million doller on second weekend

रामायण कलेक्शन: दुनियाभर में बज रहा रणबीर की फिल्म का डंका, दूसरे वीकएंड पर 'गॉडजिला माइनस जीरो' को छोड़ा पीछे

Mon, 16 Nov 2026 04:00 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 16 Nov 2026 04:00 PM IST
सार

  • नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण' भारत के साथ वर्ल्डवाइड अच्छा कलेक्शन कर रही है।
  • इसने जापानी फिल्म को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मात दी है।
  • 'द कैट इन द हैट' भी नितेश तिवारी की 'रामायण' के सामने पानी भर रही है।

विज्ञापन
Ramayana beat Godzilla Minus Zero on worldwide earned 38 million doller on second weekend
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'रामायण' भारत के साथ वर्लडवाइड बेहतरीन कलेक्शन कर रही है। इस वीकएंड इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाया है। इस फिल्म ने जापानी ब्लॉकबस्टर 'गॉडजिला माइनस जीरो' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दूसरे वीकेंड पर भारतीय फिल्म ने दुनिया भर में बेहतर प्रदर्शन किया, जो इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लोकप्रियता को दर्शाता है।
विज्ञापन
Trending Videos

वीकएंड पर कितनी हुई 'रामायण' की कमाई?
  • रेंट्रैक के अनुसार 13-15 नवंबर तक 'रामायण' ने दुनिया भर में 38.10 मिलियन डॉलर की कमाई की और वीकेंड चार्ट पर दूसरे स्थान पर रही। 
  • हॉलीवुड फिल्म 'एबेनेजर' 42 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ सबसे आगे रही।
  • 'द कैट इन द हैट' 17 मिलियन डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर रही।
  • 'गॉडजिला माइनस जीरो' 15.66 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ चौथे नंबर पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ramayana beat Godzilla Minus Zero on worldwide earned 38 million doller on second weekend
रामायण - फोटो : यूट्यूब
पहले वीकएंड पर कितना था अंतर?
ताजा आंकड़ों के अनुसार 'रामायण' अपने जापानी प्रतिद्वंद्वी से काफी आगे निकल गई है। इसने 'गॉडजिला' के वीकेंड कलेक्शन से दोगुने से भी ज्यादा कमाई की है। यह नतीजे दोनों फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड से काफी अलग है। 6 से 8 नवंबर के बीच, 'गॉडजिला माइनस जीरो' 63 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर थी, जबकि 'रामायण' ने 52.20 मिलियन डॉलर कमाए थे।
विज्ञापन

'रामायण' का क्यों हो रहा 'गॉजिला'  से मुकाबला?
फिल्म 'गॉडजिला' ने प्रीमियम फॉर्मेट्स में भी शानदार प्रदर्शन किया। अकेले IMAX स्क्रीनिंग से ही 21.30 मिलियन डॉलर की कमाई की। यह किसी जापानी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी IMAX ओपनिंग रही। 'रामायण' और 'गॉडजिला'  को एक-दूसरे की प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखा जा रहा था। इसकी वजह यह है कि इनकी रिलीज का समय लगभग एक जैसा था। दुनियाभर में  'रामायण' 5 नवंबर को रिलीज हुई वहीं  'गॉडजिला माइनस जिरो' 3 नवंबर को रिलीज हुई। 

Ramayana beat Godzilla Minus Zero on worldwide earned 38 million doller on second weekend
'रामायण' - फोटो : इंस्टाग्राम@tseries.official
दूसरे वीकएंड पर किन देशों में रिलीज हुई 'रामायण'?
दूसरे वीकेंड में 'रामायण' का अंतरराष्ट्रीय विस्तार बढ़ा है। यह फिल्म इंडोनेशिया, कंबोडिया और मैक्सिको सहित छह नए देशों में रिलीज हुई है। इसके अलावा यूके, मध्य पूर्व और ऑस्ट्रेलिया इसके प्रमुख विदेशी बाजार बने हुए हैं। जहां वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण', 'गॉडजिला माइनस जीरो' से आगे निकल गई है, वहीं जापानी ब्लॉकबस्टर फिल्म उत्तरी अमेरिका में अच्छी कमाई कर रही है।

'रामायण: राइज ऑफ लीजेंड' की स्टारकास्ट
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण: राइज ऑफ लीजेंड' ने 11 दिनों में ही दुनिया भर में 1400 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू लिया है। 
  • फिल्म में रणबीर कपूर राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आ रहे हैं।
  • यह 5 नवंबर को भारत समेत दुनियाभर में रिलीज हुई थी। इसका दूसरा भाग दिवाली 2028 पर रिलीज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed