हाल ही में, प्रोडक्शन हाउस KVN प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर एक आगामी अपडेट के बारे में पोस्ट किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसे हटा दिया गया। हालांकि, प्रशंसकों ने पोस्ट के स्क्रीनशॉट लेने में कामयाबी हासिल कर ली। यह पोस्टर यश की ही फिल्म टॉक्सिक का है। वहीं यह जानकारी भी सामने आई है कि फिल्म टॉक्सिक का लुक एक खास दिन पर रिलीज किया जाएगा। जानें किस खास दिन पर टॉक्सिक से यश का दमदार लुक रिलीज किया जाएगा।
2 of 5
हटाया गया एक्स से टॉक्सिक का पोस्टर
- फोटो : एक्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टॉक्सिक के निर्माता 8 जनवरी, 2025 को यश के जन्मदिन के लिए एक प्रोमो जारी कर सकते हैं। यही नहीं बल्कि निर्माता यश के फर्स्ट-लुक पोस्टर को भी उनके जन्मदिन पर जारी कर सकते हैं। प्रोडक्शन हाउस द्वारा एक अपडेट पोस्ट करने और तुरंत हटाने के बाद चर्चा बढ़ गई है, जिससे प्रशंसकों में टॉक्सिक से यश का दमदार लुक देखने के लिए उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है।
3 of 5
यश का लुक
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टॉक्सिक में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे कई बेहतरीन अभिनेत्रियां दिखाई दे सकती हैं। हाई-ऑक्टेन गैंगस्टर ड्रामा फिल्म टॉक्सिक को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है।
Emergency Trailer Release: राजनीति में कोई सगा नहीं, 'मैं ही केबिनेट हूं', रिलीज हुआ 'इमरजेंसी' का ट्रेलर
4 of 5
यश का प्री लुक
- फोटो : एक्स
फिल्म मेकर्स ने एक प्री-लुक पोस्टर पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसमें मंद रोशनी वाली सेटिंग में एक विंटेज कार के पीछे खड़े यश को दिखाया गया है, जिसे देखने के बाद प्रशंसकों में काफी उत्साह बढ़ गया है। इस पोस्टर पर साफ लिखा है कि यश के जन्मदिन 8 जनवरी को रिलीज किया जाएगा यश का फिल्म से पहला लुक। साथ ही यह भी लिखा है कि यश का लुक सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर लुक जारी किया जाएगा।
यश ने भी अपने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी शेयर की है। साथ ही लिखा, 'अनलिसिंग हिम....'
5 of 5
इस साल रिलीज हो सकती है टॉक्सिक
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रशंसक इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में यश के लिए गीतू मोहनदास के विजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है। अपने शानदार कलाकारों और गीतू मोहनदास के निर्देशन के साथ, टॉक्सिक का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा किया जा रहा है।
Hansika Motwani: हंसिका की भाभी ने सास-पति-अभिनेत्री के खिलाफ पुलिस में की FIR दर्ज? घरेलू हिंसा का मामला