फिल्म 'पुष्पा 2' ने आज यानी 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। यह फिल्म 2021 में आई पुष्पा: द राइज का सीक्वल है, जिसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ फहाद फासिल जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को दर्शकों से जबर्दस्त प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। आइए जानते हैं कि पहले दिन इस फिल्म ने कितना कारोबार कर लिया है।
Allu Arjun Family Tree: चिरंजीवी फूफा तो राम चरण हैं भाई, जानिए अल्लू अर्जुन के परिवार में और कितने सेलिब्रिटी
2 of 5
पुष्पा द रूल पार्ट- 2
- फोटो : यूट्यूब
पहले दिन हुई छप्परफाड़ कमाई
फिल्म की रिलीज के साथ ही 'पुष्पा 2 ' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन ही शतक लगा दिया है। सभी भाषाओं में मिलाकर इस फिल्म ने अब तक 103 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात तक इन आंकड़ों में बड़े बदलाव नजर आ सकते हैं। माना जा रहा है कि यह आंकड़ा 180 करोड़ के आस-पास तक पहुंच सकता है।
3 of 5
पुष्पा द रूल पार्ट- 2
- फोटो : यूट्यूब
इन फिल्मों को 'पुष्पा 2' ने छोड़ा पीछे
पहले दिन ही इस फिल्म ने कई साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। गुरुवार को फिल्म ने 'कल्कि 2898 एडी' और 'देवरा पार्ट-वन' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। इस साल रिलीज हुई प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी ने पहले दिन सभी भाषाओं को मिलाकर 95.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, देवरा पार्ट वन ने ओपनिंग डे पर 82.5 करोड़ रपये का कारोबार किया था। वही, पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके अलावा रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने 63.8 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी।
4 of 5
पुष्पा द रूल पार्ट- 2
- फोटो : यूट्यूब
एडवांस बुकिंग में हुई थी रिकॉर्डतोड़ कमाई
बता दें कि इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। फिल्म ने ब्लॉक सीट के साथ एडवांस बुकिंग में 105.67 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी। फिल्म को विदेश में खूब प्यार मिल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि पहले दिन यह आंकड़ा 250 करोड़ रुपये के पार जा सकता है।
5 of 5
पुष्पा द रूल पार्ट- 2
- फोटो : यूट्यूब
लोगों को पसंद आ रही अल्लू-फहाद की अदाकारी
'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल अपने किरदार को दोहराते हुए नजर आए हैं। इस फिल्म में दोनों की अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। साथ ही, रश्मिका ने भी अपने अभिनय से फैंस का दिल जीत लिया है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद अब इसके तीसरे भाग की चर्चा भी लोगों के बीच शुरू हो गई है।
Pushpa 2 Dialogues: आखिर क्या है ये रप्पा-रप्पा? पढ़ें अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा-2 के 10 जबरदस्त डायलॉग्स