तीन साल पहले तक अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को लोग बस फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ की श्रीवल्ली के तौर पर ही जानते थे। लेकिन, बीते साल आईं फिल्मों ‘सीता रामम्’ और ‘एनिमल’ ने उन्हें अखिल भारतीय सितारा बना दिया। अब बारी ‘पुष्पा द रूल’ यानी ‘पुष्पा 2’ की है। रश्मिका मंदाना अपने बारे में बात करने में उतना ही अधिक संकोच करती हैं, जितना अधिक आनंद उन्हें अलग-अलग कहानियों में अपने बिल्कुल अतरंगी किरदारों की चर्चा करने में आता है।
Pushpa 2 The Rule Review: पुष्पराज को चाचा बनाकर सीक्वल में पास हो गए सुकुमार, सज गया ‘पुष्पा 3’ का ताना बाना
2 of 6
रश्मिका मंदाना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘कांतारा’ से दुनियाभर में चर्चा में आए अभिनेता ऋषभ शेट्टी की बतौर निर्देशक कन्नड़ फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से डेब्यू करने वाली रश्मिका के इस संकोची स्वभाव के पीछे उनके बचपन की यादें खास मायने रखती हैं। वह कहती हैं, “मेरा बचपन मुझे खुद में ही सिमटे रहने की याद दिलाता रहता है। शायद, वे यादें मेरे साथ ही रहती हैं, मेरी सांसों की तरह।”
Allu Arjun Family Tree: चिरंजीवी फूफा तो राम चरण हैं भाई, जानिए अल्लू अर्जुन के परिवार में और कितने सेलिब्रिटी
3 of 6
रश्मिका मंदाना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रश्मिका खुलासा करते हुए बताती हैं, “कम लोगों को ही पता है कि हमने वह दौर भी गुजारा है, जब आर्थिक तंगी के चलते हमें साल में दो-तीन बार अपना किराये का घर बदलना पड़ जाता था। पैसे इतने भी नहीं होते थे कि मैं अपने माता-पिता से अपने लिए एक गुड़िया की मांग कर सकूं। लेकिन, इसका फायदा ये भी हुआ है कि मैंने पैसे की अहमियत बहुत छोटी उम्र में सीख ली।”
Rashmika Mandanna: रश्मिका की सफलता का श्रेय जाता है दो अभिनेताओं को? प्रशंसकों का चौंकाने वाला रिएक्शन
4 of 6
रश्मिका मंदाना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शोहरत ने रश्मिका को बिल्कुल नही बदला है। रश्मिका साफ कहती हैं, “मैं अब भी खुद को कोई बड़ा स्टार नहीं मानती। मैं मशहूर तो हूं, लेकिन यहां तक आने में भी मुझे समय लगा है। ये सब धीरे-धीरे हो रहा है। पहले लोगों को मेरा चेहरा अच्छा लगा। फिर उन्होंने मेरे अभिनय में मेरे भाव प्रकटन और दैहिक भाषा को स्वीकार किया और अब उन्हें मेरे अलग-अलग किरदार पसंद आ रहे हैं। मैं इस सबके लिए उनकी बहुत आभारी हूं। मुझे अभी बहुत आगे जाना है और मैं जिस पृष्ठभूमि से आती हूं, वहां सफलता कभी मेरे सिर चढ़ ही नहीं सकती।”
Pushpa 2 Public Review: पुष्पा 2 को लेकर दर्शकों का शानदार रिव्यू, किसी ने दिए स्टार्स, किसी ने कहा मास्टरपीस
5 of 6
रश्मिका मंदाना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘पुष्पा द राइज’ की श्रीवल्ली और ‘एनिमल’ की गीतांजलि के बीच लोगों ने ‘सीता रामम्’ की आफरीन को भी खूब पसंद किया। अपने किरदारों को लेकर रश्मिका मंदाना शुरू से सतर्क रही हैं। वह बताती हैं, “हर फिल्म मैं खुद को एक नई चुनौती देती हूं। लोगों ने मुझे बीच में चुनौती दी कि मैं रो नहीं सकती तो मैंने फिल्म ‘डियर कामरेड’ की। ये मेरी असल जिंदगी से बिल्कुल विपरीत फिल्म रही। मेरे चेहरे पर आपको कभी दुख नहीं मिलेगा, और वो इसलिए क्योंकि मैंने हर हाल में हंसना एक कला की तरह सीखा है।”
Pushpa 2: पुष्पा 2 स्क्रीनिंग पर दिखा अल्लू के फैंस का बेतहाशा प्यार, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा सिनेमाघर