पुष्पा ढाई अक्सर नाम छोटा है, लेकिन साउंड बहुत बड़ा। फिल्म के ट्रेलर से ही साफ हो गया है कि पुष्पा राज एक धमाका है, जो सभी को हिलाकर रख देगा। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर रश्मिका ने अपने बयान से पुष्पा 2 को लेकर प्रशंसकों की उम्मीदों को अगले स्तर पर पहुंचा दिया है।
2 of 5
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : सोशल मीडिया
पुष्पा 2 द रूल के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही प्रशंसकों के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म के ट्रेलर से साफ हो गया है कि पुष्पा 2 इस साल की सबसे जबर्दस्त फिल्म साबित हो सकती है। फिल्म में अल्लू का शानदार अभिनय साफ नजर आ रही है, तो वहीं श्रीवल्ली के किरदार में रश्मिका मंदाना एक बार फिर से सभी का नेशनल क्रश बन चुकी हैं।
3 of 5
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म पुष्पा द राइज से नेशनल क्रश बन चुकीं रश्मिका मंदाना ने कहा, "मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकती हूं कि पुष्पा 2 आपकी उम्मीदों से बढ़कर होगी।" रश्मिका ने पिछले 2 सालों से पुष्पा 2 का इंतजार करने वाले सभी प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया। रश्मिका ने आगे कहा, ''मुझे उम्मीद है कि आप सभी अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ हमारी फिल्म देखेंगे।"
4 of 5
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : सोशल मीडिया
पुष्पा 2 के ट्रेलर में निर्देशक सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म में पुष्पा राज की दुनिया को बखूबी दिखाया गया है। इस धांसू ट्रेलर में पुष्पा राज का स्वैग सभी को पसंद आया। पुष्पा की एंट्री और डीएसपी का धमाकेदार बैकग्राउंड म्यूजिक सभी के दिलों में घर कर गया।
Richa Chadha Daughter: ऋचा चड्ढा ने साझा किया बेटी जुनेरा का पहला क्यूट वीडियो, लिखा- अली के साथ 'बेस्ट कोलाब'
5 of 5
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका के अलावा फहाद फासिल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में फहाद एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स के बैनर तले किया गया है। यह फिल्म 5 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Malaika Arora: डिनर के दौरान मलाइका अरोड़ा के साथ हुई दुर्घटना, फिसला पैर, वायरल हुआ वीडियो