नयनतारा अपनी डॉक्यूमेंट्री में नजर आ रही हैं। नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हिट नजर आ रही हैं। इसमें दिखाया गया है कि कैसे अभिनेत्री ने ईसाई धर्म से धर्मांतरण के बाद विग्नेश शिवन के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी करने का फैसला किया।
2 of 5
नयनतारा
- फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
हिंदू रीति रिवाज से की शादी
नयनतारा ने ईसाई होने के बाद भी पति विग्नेश के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की। नयनतारा ने बताया कि वे जन्म से ही ईसाई हैं। उनकी मां हमेशा उन्हें शादी के गाउन में देखना चाहती थीं, हालांकि मैं फिर हिंदू बन गई और मुझे हिंदू रीति रिवाजों से ही शादी करनी थी। अभिनेत्री ने इसके अलावा भी हिंदू रीति रिवाजों से शादी करने का फैसला लिया।
3 of 5
नयनतारा
- फोटो : इंस्टाग्राम@nayanthara
नयनतारा का ये है असली नाम
अभिनेत्री नयनतारा का असली नाम डायना कुरियन है। इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले उन्होंने अपना नाम बदलकर नयनतारा कर लिया। साल 2011 में उन्होंने अपना धर्म बदल लिया था। वे पति विग्नेश शिवन के साथ तिरुपति मंदिर में शादी करना चाहती थीं।
4 of 5
नयनतारा - विग्नेश
- फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
10 दिनों के अंदर ही प्लान हुई शादी
नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी 10 दिनों के अंदर ही प्लान की गई। दोनों ने शेरेटन ग्रैंड चेन्नई रिजॉर्ट एंड स्पा में महाबलीपुरम में शादी की थी। दोनों जुड़वा बच्चों के माता-पिता हैं। नयनतारा अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।
Bagheera: भ्रष्टाचारियों से निपटने के लिए पुलिस अधिकारी बना सुपरहीरो, अब ओटीटी पर देखें कन्नड़ फिल्म ‘बघीरा’
5 of 5
नयनतारा-विग्नेश
- फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल को लेकर हो रही है चर्चा
नयनतारा की बायोग्राफी डॉक्यूमेंट्री हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है। इस बायोग्राफी को प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं। बायोग्राफी में दिखाया गया कि कैसे जन्म से ईसाई होने के बाद भी नयनतारा ने अपना धर्म बदल लिया। फिर अपना नाम भी बदल लिया। वे हिंदू त्योहारों को आज भी बहुत धूमधाम से मनाती हैं।