फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bagheera OTT Release date know details when and where to watch Sriimurali superhero movie

Bagheera: भ्रष्टाचारियों से निपटने के लिए पुलिस अधिकारी बना सुपरहीरो, अब ओटीटी पर देखें कन्नड़ फिल्म ‘बघीरा’

Thu, 21 Nov 2024 03:32 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 21 Nov 2024 03:32 PM IST
सार

Bagheera OTT Release Date: कन्नड़ फिल्म ‘बघीरा’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद अब ओटीटी का रुख कर लिया है। इस सुपरहीरो फिल्मों को कब, कहां और किस ओटीटी पर देख सकेंगे जानने के लिए नीचे पढ़ें।

 

विज्ञापन
Bagheera OTT Release date know details when and  where to watch Sriimurali superhero movie
बघीरा - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

दक्षिण भारतीय फिल्मों के शौकीनों के लिए ओटीटी पर एक और फिल्म आ चुकी है। यह एक सुपरहीरो फिल्म है, जिसमें श्रीमुरली मुख्य भूमिका में हैं। 31 अक्तूबर को फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दिया। इस दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने दुनिया भर में 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और यह वर्ष 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म बन गई। अब यह ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है।
विज्ञापन


कहां देख सकेंगे सुपरहीरो फिल्म?
इस कन्नड़ सुपरहीरो फिल्म को देखना चाहते हैं तो आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का रुख करना होगा। यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। कन्नड़ भाषा की इस फिल्म को डॉ. सूरी ने लिखा और निर्देशित किया है।
विज्ञापन

Deepika Padukone: मां बनने के बाद ऐसा हो गया है दीपिका पादुकोण का डेली रुटीन, इस काम के लिए भी नहीं फुरसत
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है ‘बघीरा’ की कहानी?
यह फिल्म वेदांत नाम के एक युवा लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सुपरमैन जैसा बनना चाहता है और उसे उम्मीद का प्रतीक मानता है। हालांकि, वह अपने पिता की तरह एक पुलिस अधिकारी बन जाता है। वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद वह पुलिस में भर्ती होता है। वह एक पुलिस ऑपरेशन करता है, जिसमें कई गैंगस्टर गिरफ्तार होते हैं, लेकिन उसे तब हैरानी होती है, जब बड़े अधिकारियों के भ्रष्टाचार में शामिल होने के कारण उन अपराधियों को रिहा कर दिया जाता है। अंत में उसे पता चलता है कि उसके पिता भी एक भ्रष्ट  अधिकारी है, जो उसकी दुनिया को पूरी तरह से हिला देता है। इन सब के बीच उसके जीवन में कुछ ऐसा होता है कि वह न्याय के लिए एक सुपरहीरो की पोशाक पहन लेता है और ‘बघीरा’ बन जाता है। 

‘बघीरा’ के कलाकार
कन्नड़ फिल्म ‘बघीरा’ में श्रीमुरली ने आईपीएस वेदांत प्रभाकर और ‘बघीरा’ की भूमिका निभाई है, रुक्मिणी वसंत डॉ. स्नेहा की भूमिका में नजर आई हैं। प्रकाश राज ने गुरु की भूमिका निभाई है, जो एक सीबीआई अधिकारी हैं। अच्युत कुमार प्रभाकर की भूमिका में, रंगायन रघु ने नारायण की भूमिका में और सुधा रानी ने वेदांत की मां की भूमिका निभाई है।
Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने पीठ पर बनवाया टैटू, लिखवाया कुछ ऐसा, जो हर वक्त कराता है मां के साथ होने का एहसास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed