पूजा हेगड़े साल 2025 में कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में दिखेंगी। अब मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, वह एक तेलुगू रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिलहाल फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।
2 of 5
पूजा हेगड़े, दुलकर सलमान
- फोटो : इंस्टाग्राम
कब से शुरू होगी शूटिंग?
सूत्रों के अनुसार निर्माताओं को एक नई जोड़ी की तलाश थी। दुलकर सलमान और पूजा ने दक्षिण सिनेमा में प्रमुख नाम होने के बावजूद कभी एक साथ स्क्रीन साझा नहीं की है। इसलिए, उन्हें साथ लाने से दर्शकों को कहानी में ताजगी का एहसास होगा। निर्माताओं ने दोनों को पर्दे पर साथ लाने का यह प्रोजेक्ट 2025 के अंत में शुरू होने की संभावना है।
3 of 5
पूजा हेगड़े, दुलकर सलमान
- फोटो : इंस्टाग्राम
कई रोमांटिक फिल्मों में दिख चुके हैं दुलकर सलमान
अपने 12 साल के करियर में सलमान ने कई रोमांटिक ड्रामा फिल्मों में शानदार अभिनय किया है, जिनमें ओ कधल कनमनी (2015) से लेकर सीता रामम (2022) जैसी फिल्मों तक शामिल हैं।
4 of 5
दुलकर सलमान
- फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan
थ्रिलर के बाद दोबारा करने जा रहे रोमांटिक फिल्में
चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट (2022), किंग ऑफ कोठा (2023) और लकी भास्कर जैसी थ्रिलर फिल्मों के बाद वह अब रोमांटिक कहानियों में वापसी को लेकर उत्साहित हैं। एक अन्य सूत्र ने कहा, “दुलकर सलमान को अपनी फिल्मों के जरिए प्यार के अलग-अलग पहलुओं को एक्सप्लोर करना बहुत पसंद है। वह अपनी आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्मों को लेकर उत्साहित हैं, क्योंकि ये एक-दूसरे से बिलकुल अलग हैं।”
5 of 5
पूजा हेगड़े
- फोटो : इंस्टाग्राम
पूजा इन फिल्मों में कर रहीं काम
वर्क फ्रंट की बात करें तो पूजा इस साल की शुरुआत में शाहिद कपूर के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म देवा में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास विजय के साथ थलपति 69 और सूर्या के साथ सूर्या 44 जैसी फिल्में भी हैं। इसके अलावा वह फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में भी नजर आने वाली हैं, जिसमें वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
Pushpa 2: किसको डायरेक्शन क्रेडिट में हिस्सा देने को कह रहे सुकुमार, पूरा किस्सा जानकर आप भी सैल्यूट करेंगे
संबंधित वीडियो