फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pushpa 2 The Rule Director Sukumar revealed he did Not Direct 40 percent part of allu arjun movie know details

Pushpa 2: किसको डायरेक्शन क्रेडिट में हिस्सा देने को कह रहे सुकुमार, पूरा किस्सा जानकर आप भी सैल्यूट करेंगे

Wed, 11 Dec 2024 01:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 11 Dec 2024 01:27 PM IST
सार

Pushpa 2 The Rule: फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का निर्देशन सुकुमार ने किया है। इस तथ्य से सभी वाकिफ हैं। मगर, खुद सुकुमार ने खुलासा किया है कि फिल्म के निर्देशन में किसी और शख्स की भूमिका भी रही है।

विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule Director Sukumar revealed he did Not Direct 40 percent part of allu arjun movie know details
सुकुमार, पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दुनिया में गिनती के ही लोग होते हैं, जो अपनी टीम के काम को सार्वजनिक रूप से स्वीकारते हैं। बाकायदा तारीफ करते हैं और श्रेय भी देते हैं। ऐसे लोगों की सूची में फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के निर्देशक सुकुमार का नाम भी जुड़ गया है। 'पुष्पा 2' के निर्देशक का नाम पूछा जाए तो बेहिचक आप सुकुमार का नाम लेंगे। लेकिन, खुद सुकुमार ने खुलासा किया है कि फिल्म के 40 फीसदी हिस्से का निर्देशन उन्होंने किया ही नहीं है। और जिस शख्स ने फिल्म के आधे से ज्यादा हिस्से के निर्देशन की कमान संभाली है, सुकुमार ने उसके नाम का खुलासा किया है। साथ ही क्रेडिट देने की बात भी कही है। 

विज्ञापन

Pushpa 2 The Rule Review: आरंभ से अंत तक सिर्फ पुष्पा ही पुष्पा, शेखावत की शेखी निकली, धमाके से निकली पुष्पा 3

विज्ञापन

अपने असिस्टेंट निर्देशक से कराया परिचय
हाल ही में फिल्म की सफलता पर सुकुमार ने गेट-टुगेदर रखा। इस दौरान उन्होंने फिल्म की अवधि पर बात की। सुकुमार ने अपने असिस्टेंट डायरेक्टर से परिचय कराया। उन्होंने बताया कि उनके असिस्टेंट डायरेक्टर श्रीमान ने आधी फिल्म का निर्देशन किया है। सुकुमार ने कहा कि श्रीमान बहुत साफ दिल के इंसान हैं। इस दौरान सुकुमार ने उनकी खूब तारीफ की। 
Pushpa 2 Collection Day 6: छठे दिन की 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई, हिंदी में इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

टाइटल कार्ड जोड़ने की कही बात
सुकुमार ने बताया कि श्रीमान ने 'पुष्पा 2: द रूल' के 30 से 40 फीसदी हिस्से का निर्देशन किया है, जिसमें बचपन के दृश्य, ट्रक सीक्वेंस और सभी सेकंड-यूनिट शॉट्स शामिल हैं। सुकुमार ने आगे कहा, 'हमें एक टाइटल कार्ड जोड़ना चाहिए, जिसमें लिखा हो 'श्रीमान और सुकुमार द्वारा निर्देशित'। फिलहाल सुकुमार ने जिस अंदाज में श्रीमान की इतनी तारीफ की है, उसे देखते हुए सवाल है कि क्या श्रीमान बुची बाबू सना के पदचिन्हों पर चलते हुए सुकुमार के कैंप से अगले निर्देशक बनेंगे? देखना दिलचस्प होगा।
Fahadh-Imtiaz Film: सामने आया फहद फासिल और इम्तियाज अली की फिल्म का नाम, यूरोप के इस शहर में होगी शूटिंग

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा 2' का जलवा
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'पुष्पा 2' का 5 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई। इसमें फहद फासिल, जगदीश प्रताप भंडारी , जगपति बाबू , प्रकाश राज भी अहम रोल में हैं। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक यह फिल्म 652.62  करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed