फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस: दशहरा पर कितनी हुई 'जेलर 2' की कमाई? छुट्टी के दिन 'रणबाली' के कलेक्शन में आया उछाल

Tue, 20 Oct 2026 07:45 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 20 Oct 2026 07:45 PM IST
सार

Jailer 2 VS Ranabaali: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कर रही है। वहीं विजय देवरकोंडा की फिल्म 'रणबाली' भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। जानिए दोनों फिल्मों ने दशहरा पर कितना कलेक्शन किया है।
 

विज्ञापन
jailer 2 vs ranabaali box office collection on Dussehra know total earning rajinikanth and Vijay film
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' धमाल मचा रही है। फिल्म के कलेक्शन को देखकर लगता है कि आज इसे दशहरा की छुट्टी का फायदा मिल रहा है। वहीं विजय देवरकोंडा और रश्मिका की फिल्म 'रणबाली' भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है। जानिए आज मंगलवार को दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।
Trending Videos
jailer 2 vs ranabaali box office collection on Dussehra know total earning rajinikanth and Vijay film
रजनीकांत जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'जेलर 2' को मिला दशहरा का फायदा
  • रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर सबसे आगे बनी हुई है। 
  • फिल्म ने सोमवार को रिलीज के पांचवें दिन भारत में 42.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। 
  • आज दशहरा के दिन इसने खबर लिखे जाने तक 45.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • इस तरह से फिल्म का टोटल कलेक्शन 287.80 करोड़ रुपये हो गया है।
  • यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई 'जेलर' का सीक्वल है।

जय हिंद: रिलीज हुआ 'मातृभूमि' का नया गाना, जोशीले अंदाज में दिखे सलमान खान; हिमेश के म्यूजिक ने डाली जान

jailer 2 vs ranabaali box office collection on Dussehra know total earning rajinikanth and Vijay film
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है 'जेलर 2' की कहानी?
फिल्म के केंद्र में एक बार फिर मुथुवेल पांडियन है, जो पहले भाग में वर्मन (विनायकन) की मौत के बाद की घटनाओं से जूझ रहा है। वर्मन की हत्या के पीछे की सच्चाई और उससे जुड़े लोगों की तलाश कहानी को आगे बढ़ाती है। एक पुलिस अधिकारी बेटे को खोने का मानसिक आघात अब भी मुथुवेल और उसके परिवार को परेशान करता है। इस बार उसका सामना ऐसे गिरोह से होता है, जिसका नेटवर्क वर्मन से भी बड़ा है। कहानी में नए किरदारों की एंट्री के साथ संघर्ष का दायरा बढ़ता जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
jailer 2 vs ranabaali box office collection on Dussehra know total earning rajinikanth and Vijay film
रणबाली - फोटो : सोशल मीडिया
'रणबाली' की कितनी हुई कमाई?
  • विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की अदाकारी वाली फिल्म 'रणबाली' भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। 
  • इस फिल्म को भी आज दशहरा की छुट्टी का फायदा मिलता दिख रहा है।
  • सोमवार को इस फिल्म ने  5.40 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • आज पांचवें दिन खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। 
  • इस फिल्म का कुल कलेक्शन 36.20 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
jailer 2 vs ranabaali box office collection on Dussehra know total earning rajinikanth and Vijay film
रणबाली - फोटो : यूट्यूब
क्या है 'रणबाली' की कहानी?
इस फिल्म की कहानी 1876 से 1878 के बीच मद्रास में पड़े भीषण अकाल की पृष्ठभूमि पर आधारित है। उस दौर में ब्रिटिश शासन की नीतियों और अनाज के निर्यात ने आम लोगों की मुश्किलों को और बढ़ाया था। भूख, शोषण और अंग्रेजों के अत्याचार से जूझते लोगों के बीच रणबाली (विजय देवरकोंडा) नाम का एक योद्धा उभरता है, जो अपनी जमीन और अपने लोगों की रक्षा के लिए सत्ता से टकराने का फैसला करता है। वहीं, ब्रिटिश अधिकारी सर थियोडोर हेक्टर (अर्नोल्ड वोस्लू) रणबाली के इस संघर्ष का प्रमुख विरोधी है। वह क्रूर है और जिद्दी भी। कहानी में रणबाली की निजी जिंदगी और भावनात्मक पक्ष भी जोड़ा गया है, जहां सबसे अहम किरदार जयम्मा (रश्मिका मंदाना) का है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed