फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Malayalam Filmmaker Belraj Kalarickal Found Dead In Kochi Hotel Days After Kappi Squad Release

बलराज कलारिकल: 'कप्पी स्क्वॉड' के निर्देशक का निधन, वेब सीरीज रिलीज होने के कुछ दिन बाद होटल में मिला शव

Mon, 19 Oct 2026 04:56 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 19 Oct 2026 04:56 PM IST
सार

Belraj Kalarickal: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। फिल्ममेकर बलराज कलारिकल का 17 अक्टूबर को कोच्चि के एक होटल के कमरे में निधन हो गया। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Malayalam Filmmaker Belraj Kalarickal Found Dead In Kochi Hotel Days After Kappi Squad Release
बलराज कलारिकल - फोटो : इंस्टाग्राम @belraj_kalarickal

विस्तार

बलराज कलारिकल ने वेब सीरीज 'कप्पी स्क्वॉड' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। यह सीरीज हाल ही में जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई थी। बलराज के निधन की खबर से उनके परिवार, दोस्तों और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के लोग दुखी हैं। सीरीज के निर्माता और कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन


होटल के कमरे में मिला शव
'सिनेमा एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, बलराज कलारिकल कोच्चि के कक्कनाड स्थित एक होटल के कमरे में बेहोशी की हालत में मिले थे। शुरुआती रिपोर्ट में दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई गई है। हालांकि, उनकी मौत की असली वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


बलराज के निधन की खबर ऐसे समय में आई है, जब उनकी पहली निर्देशित वेब सीरीज 'कप्पी स्क्वॉड' दर्शकों के बीच पहुंची थी। इस सीरीज के जरिए उन्होंने निर्देशन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Malayalam Filmmaker Belraj Kalarickal Found Dead In Kochi Hotel Days After Kappi Squad Release
बलराज कलारिकल - फोटो : इंस्टाग्राम @belraj_kalarickal
निर्माता और कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलराज कलारिकल फर्स्ट प्रिंट स्टूडियोज के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।
  • उनके निधन के बाद फिल्ममेकर और अभिनेता राहुल रिजी नायर ने उन्हें याद करते हुए भावुक पोस्ट साझा किया।
  • वहीं, जियोहॉटस्टार मलयालम ने भी सोशल मीडिया के जरिए फिल्ममेकर को श्रद्धांजलि दी।
  • 'कप्पी स्क्वॉड' के मुख्य कलाकारों ने भी निर्देशक के निधन पर दुख जताया और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Malayalam Filmmaker Belraj Kalarickal Found Dead In Kochi Hotel Days After Kappi Squad Release
बलराज कलारिकल - फोटो : इंस्टाग्राम @belraj_kalarickal
असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी किया था काम
निर्देशन में कदम रखने से पहले बलराज मलयालम फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर और एसोसिएट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके थे। उन्होंने 'निझल', 'मधुरम' और 'डाकिनी' जैसी फिल्मों में काम किया था।

'कप्पी स्क्वॉड' उनके निर्देशन में बनी पहली स्वतंत्र वेब सीरीज थी। इसे श्रीकांत मोहन ने बनाया था।

Malayalam Filmmaker Belraj Kalarickal Found Dead In Kochi Hotel Days After Kappi Squad Release
बलराज कलारिकल - फोटो : इंस्टाग्राम @belraj_kalarickal
क्या है 'कप्पी स्क्वॉड' की कहानी?
'कप्पी स्क्वॉड' की कहानी चार युवा दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। ये सभी मिलकर एक कॉफी शॉप शुरू करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान उन्हें अपने रिश्तों, करियर और कारोबार से जुड़ी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। सीरीज में युवाओं के सपनों और अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश को दिखाया गया है।

छह साल के रिश्ते के बाद की थी शादी
बलराज कलारिकल ने सितंबर 2026 में अथिरा बिंदु साबू से शादी की थी। दोनों छह साल से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे।  

ये भी पढ़ें- ममिता बैजू: हाइएस्ट ग्रॉसिंग मलयालम फिल्म बनी 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट', एक्ट्रेस ने की डायरेक्टर की तारीफ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed