फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tiger Shroff Meets Maharashtra Minister Ashish Shelar After Firing Incident Three Accused Taken To Mumbai

बेहतर हुई टाइगर की सेहत: फायरिंग की घटना के बादमिलने पहुंचे मंत्री आशीष शेलार, सामने आई अभिनेता की दूसरीतस्वीर

Tue, 20 Oct 2026 05:23 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 20 Oct 2026 05:23 PM IST
सार

Tiger Shroff: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार उनसे मिलने पहुंचे। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास। 

विज्ञापन
Tiger Shroff Meets Maharashtra Minister Ashish Shelar After Firing Incident Three Accused Taken To Mumbai
टाइगर श्रॉफ से मिलने पहुंचे मंत्री आशीष शेलार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई के जुहू में हुई गोलीबारी की घटना के बाद अभिनेता टाइगर श्रॉफ की नई तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर देखकर यह साफ है कि अभिनेता की सेहत में सुधार हो रहा है। तस्वीर में टाइगर बिना प्लास्टर और बिना पट्टियों के बेहतर स्थिति में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


फायरिंग की घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार ने अभिनेता का हालचाल जाना और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। वहीं, इस मामले में राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को मुंबई पुलिस अपनी हिरासत में लेकर मुंबई रवाना हो गई है।

विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ से मिले आशीष शेलार
महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने टाइगर श्रॉफ से मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में टाइगर काले रंग की बनियान पहने नजर आ रहे हैं। वह शेलार और वहां मौजूद अन्य लोगों से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्वीरें शेयर करते हुए आशीष शेलार ने लिखा, 'जुहू में हुई दुर्भाग्यपूर्ण फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। हमारे समाज में हिंसा की ऐसी घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं है। उन्हें हिम्मत मिले और वह जल्द ठीक हों, यही कामना करता हूं।'
Trending Videos

Tiger Shroff Meets Maharashtra Minister Ashish Shelar After Firing Incident Three Accused Taken To Mumbai
टाइगर श्रॉफ से मिलने पहुंचे मंत्री आशीष शेलार - फोटो : सोशल मीडिया
तीन आरोपियों को मुंबई लेकर जा रही पुलिस
इस बीच, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को मुंबई पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। स्थानीय अदालत ने पुलिस को आरोपियों की 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी है। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस की टीम आरोपियों को आगे की जांच के लिए मुंबई लेकर जा रही है।

मुंबई पहुंचने के बाद आरोपियों से विस्तार से पूछताछ किए जाने की उम्मीद है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि फायरिंग की घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें आरोपियों की क्या भूमिका थी।

Tiger Shroff Meets Maharashtra Minister Ashish Shelar After Firing Incident Three Accused Taken To Mumbai
फुटबॉल ग्राउंड में टाइगर श्रॉफ - फोटो : X
क्या है पूरा मामला?
यह घटना रविवार शाम करीब सात बजे मुंबई के जुहू इलाके में हुई थी। बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे, तभी आरोपियों ने उनकी कार पर कथित तौर पर फायरिंग की। इस घटना में टाइगर को सीधे गोली नहीं लगी, लेकिन उनके ड्राइवर को चोट आई थी।

पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों को ट्रेन में सफर करते समय पकड़ा गया था। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) और 3(5) के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 3 और 25 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- रामायण: प्री-रिलीज इवेंट में साई पल्लवी ने गाया सुरीला भजन, रणबीर भी आए नजर; सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed