फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस: 3 ही दिन में 'जेलर 2' 100 करोड़ के पार, 'रणबाली' नहीं उठा पाई वीकएंड का फायदा; जानें कलेक्शन

Sat, 17 Oct 2026 07:07 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 17 Oct 2026 07:07 PM IST
सार

बॉक्स ऑफिस: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' गुरुवार 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वहीं आज 16 अक्तूबर को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की फिल्म 'रणबाली' भी रिलीज हो गई है। जानिए दोनों फिल्मों का कलेक्शन। 

विज्ञापन
Box Office Collection Jailer 2 Crosses 100 Crore In 3 Days Ranabaali Struggles Over The Weekend
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
सिनेमाघरों में साउथ की दो मच-अवेटेड फिल्में सज चुकी हैं। एक तरफ रजनीकांत की 'जेलर 2' है, तो दूसरी तरफ विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की 'रणबाली'। जानिए इन दोनों फिल्मों ने आज शनिवार को कितना कलेक्शन किया है। 
Trending Videos
Box Office Collection Jailer 2 Crosses 100 Crore In 3 Days Ranabaali Struggles Over The Weekend
रणबाली - फोटो : सोशल मीडिया
वीकएंड का भी फायदा नहीं उठा पाई 'रणबाली' 
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'रणबाली' की शुरुआत वैसी नहीं रही, जैसी मेकर्स ने सोची होगी। फिल्म पहले दिन डबल डिजिट का कलेक्शन भी पार नहीं कर पाई। पहले दिन 'रणबाली' ने 9.25 किया था।

वहीं आज शनिवार को वीकएंड होने के बावजूद फिल्म ज्यादा दर्शक नहीं जुटा पाई है। दूसरे दिन फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 4.88 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म ने दो दिनों में कुल 14.13 करोड़ की कमाई की है।  
Box Office Collection Jailer 2 Crosses 100 Crore In 3 Days Ranabaali Struggles Over The Weekend
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'जेलर 2' का जलवा जारी 
  • 15 तारीख को रिलीज हुई फिल्म 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है।
  • फिल्म ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहले दिन 59.70 करोड़, तो वहीं दूसरे दिन 37.10 करोड़ का कलेक्शन किया था।
  • आज तीसरे दिन फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 28.18 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
  •  इसी के साथ फिल्म में केवल 3 ही दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
  • फिल्म का कुल कलेक्शन 124.98 करोड़ हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Jailer 2 Crosses 100 Crore In 3 Days Ranabaali Struggles Over The Weekend
प्रहार-नई नवेली - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों से टक्कर
दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिलने वाली है। 2 अक्तूबर को रिलीज हुई 'दृश्यम 3' फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। वहीं 16 अक्तूबर को रिलीज हुई राजकुमार राव की 'प्रहार' और यामी गौतम की 'नई नवेली' से भी इन्हें टक्कर मिलेगी। 

ये भी पढ़ें- अनीत पड्डा: क्या 'शक्ति शालिनी' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव? शाहरुख की इस मच-अवेटेड फिल्म से होगा क्लैश
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed