'अमरण' इस वक्त वो फिल्म बनकर उभरी है, जिसे दर्शकों ने तमाम फिल्मों के बीच सिनेमाघरों में जाकर देखना पसंद किया है। इस फिल्म ने अपने शानदार प्रदर्शन के बलबूते बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है और अभी भी इसकी रफ्तार लगातार मजबूत बनी हुई है। शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की फिल्म 'अमरण' की कमाई में शनिवार को अचानक से उछाल देखा गया था, जो रविवार को भी बरकरार रहा। आइए, जानते हैं फिल्म के 25वें दिन का हाल।
2 of 5
अमरण
- फोटो : वीडियो ग्रैब
रविवार को अब तक कमा लिए करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये
'अमरण' ने बॉक्स ऑफिस पर मध्यम गति से शुरुआत किया और उतार चढ़ाव के साथ पहले सौ करोड़ फिर डेढ़ सौ और अब दो सौ करोड़ का कारोबार कर चुकी है। फौजी की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है, जिससे फिल्म 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर चुकी है। फिल्म को रिलीज हुए 25 दिन हो चुके हैं और इसकी कमाई में अभी भी उछाल देखने को मिल रहा है। फिल्म ने रविवार को यानी रिलीज के 25वें दिन अब तक 3.40 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। बीते शनिवार को फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये कमाए थे, ऐसे में रविवार की कुल कमाई बीते शनिवार की कमाई को भी पीछे छोड़ सकती है।
3 of 5
अमरण
- फोटो : इंस्टाग्राम
दूसरे हफ्ते में ही लागत कर ली वसूल
राजकुमार पेरियासामी निर्देशित इस फिल्म ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। कमल हासन, आर महेंद्रन और विवेक कृष्णनी द्वारा निर्मित ‘अमरण’ ने अपने बजट की लागत को रिलीज के दूसरे हफ्ते में ही वसूल कर लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 130 करोड़ रुपये का है और दूसरे हफ्ते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 170 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली थी।
Sonakshi Sinha: ‘दबंग’ की कास्टिंग सोनाक्षी के लिए अरेंज मैरिज जैसी रही, जानें कैसे हुई कास्टिंग?
4 of 5
अमरण
- फोटो : वीडियो ग्रैब
तमिल भाषा में हुई सबसे अधिक कमाई
शिवकार्तिकेयन को दक्षिण भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यह फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से भी दिखता है। फिल्म ने सबसे ज्यादा तमिल भाषा से कमाई की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले हफ्ते में 114.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसमें 93 करोड़ रुपये तमिल भाषा से फिल्म ने कमाए थे। वहीं, दूसरे सप्ताह में फिल्म ने 57.25 करोड़ रुपये जोड़े, जिसमें 43.3 करोड़ तमिल भाषा से आए। वहीं, अब तीसरे सप्ताह में भी फिल्म को सबसे ज्यादा प्यार तमिल भाषा के दर्शकों से ही मिलता दिख रहा है।
Bigg Boss 18: क्या करण वीर मेहरा से जलते हैं रजत दलाल? निर्माताओं ने जारी किया शो का नया प्रोमो
5 of 5
अमरन
- फोटो : एक्स @Siva_Kartikeyan
'अमरण' की कहानी
'अमरण' को दर्शकों के साथ-साथ फिल्म समीक्षकों से भी साकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म की कहानी एक सैनिक के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दिखाती है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म में काफी शानदार एक्शन भी देखने को मिला। इसके अलावा फिल्म में शिवकार्तिकेयन की साई पल्लवी के साथ लव स्टोरी भी दिखी, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। कश्मीर की घाटियों में उत्पन्न होने वाली समस्याओं और सैनिक जीवन की जीवंत झलक ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है।
Bigg Boss 18: ईशा के भाई ने अविनाश से रिश्ते को लेकर दिया बयान, बोले-दोनों का रिश्ता बहुत पाक साफ है