फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 18 Contestant Eisha Singh Brother Rudraksh Singh Spoke About Her Relationship With Avinash Mishra

Bigg Boss 18: ईशा के भाई ने अविनाश से रिश्ते को लेकर दिया बयान, बोले-दोनों का रिश्ता बहुत पाक साफ है

Sun, 24 Nov 2024 06:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 24 Nov 2024 06:37 PM IST
सार

इन दिनों टीवी रियालिटी शो 'बिग बॉस 18' को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। बिग बॉस के घर में प्रतियोगियों के बीच कई रिश्ते बन और बिगड़ रहे हैं। अविनाश और ईशा सिंह के नए रिश्ते पर ईशा के भाई का बयान भी अब आया है। क्या कहना उन्होंने जानिए। 
 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Contestant Eisha Singh Brother Rudraksh Singh Spoke About Her Relationship With Avinash Mishra
अविनाश और ईशा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@avinash_world, @eishasingh

विस्तार

'बिग बॉस 18' इन दिनों काफी चर्चा में है। इस शो में टीवी के कई कलाकार भी शामिल हैं जिसमें ईशा सिंह और अविनाश जैसे टीवी कलाकार भी शामिल हैं। दोनों की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है उन्हें शो में काफी वोट मिलते हैं। साथ ही दोनों अच्छा गेम भी बिग बॉस के घर में खेल रहे हैं। इसी बीच इनके बीच एक जुड़ाव भी देखा जा रहा है। दर्शकों का मानना है कि शायद शो में कोई प्यार का रिश्ता इनके बीच शुरू होगा। इस बारे में अब ईशा सिंह के भाई का बयान आया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

रिश्ते को बताया पाक साफ 
हालिया दिए गए एक इंटरव्यू में ईशा के भाई रूद्राक्ष सिंह ने कहा कि उन्हें लगता है कि अविनाश और ईशा का रिश्ता बहुत ही पाक साफ है, ठीक उसी तरह जैसे ईशा और एलिस का रिश्ता है। अविनाश को ईशा पसंद करती है लेकिन एक दोस्त की तरह। असल में अविनाश और ईशा एक ही इंडस्ट्री से आते हैं तो दोनों के बीच आसानी से दोस्ती हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अविनाश और ईशा के बीच है गहरी दोस्ती 
अविनाश और ईशा बिग बॉस के घर में एक दूसरे को काफी सपोर्ट करते हैं। इस वजह से अटकलें लगने लगीं कि इन दोनों के बीच कोई नया रिश्ता बन रहा है। दर्शकों को भी इन्हें साफ में दिखना पसंद है। अब ईशा के भाई ने पूरा मामला साफ कर दिया है। उन्होंने ईशा और अविनाश को गहरा दोस्त ही बताया है। 

विज्ञापन

आज कोई होगा शो से बाहर 
आज रात वीकएंड का वार एपिसोड बिग बॉस शो में होगा। इस दौरान कोई ना कोई प्रतियोगी शो से बाहर हो सकता है। ऐसा सुनने में आ रहा है कि शो से शायद एलिस बाहर हो सकती हैं। सलमान खान बिग बॉस 18 के वीकएंड का वार एपिसोड में बेदखल होने वाले कंटेस्टेंट के नाम की घोषणा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed