सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक-दूजे के हो चुके हैं। सात साल के इंतजार के बाद दोनों ने रविवार 23 जून को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपनी शादी का पंजीकरण कराया। ससुराल पहुंचकर सोनाक्षी को खास तोहफा मिला है। यह तोहफा उनके पति जहीर इकबाल ने दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा को जहीर इकबाल ने बीएमडब्ल्यू i7 इलैक्ट्रिक कार गिफ्ट की है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।
Sonakshi-Zaheer Wedding: सुसराल पहुंचते ही सोनाक्षी को मिला खास तोहफा, पति जहीर ने दी करोड़ों की कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जहीर इकबाल ने शादी के तोहफे के रूप में सोनक्षी को सफेद रंग की नई चमचमाती बीएमडब्ल्यू आई 7 कार दी है। इस लग्जरी कार की कीमत लगभग दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सोनाक्षी इस कार में बैठी नजर आ रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने करीब सात साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई है।
परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रजिस्टर्ड मैरिज की। इसके बाद भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए हैं। शादी की तस्वीरें साझा करते हुए सोनाक्षी ने आज सभी चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया है।
Navya Singh: मैं बेटा से बेटी बनी और अब ‘प्रोफेसर अनुराधा’, ‘कृष्णा मोहिनी’ के किरदार पर नव्या सिंह से बातचीत
तस्वीरों के साथ सोनाक्षी ने कैप्शन लिखा है, 'वाह क्या दिन था!!! प्यार, खुशियां, साथ, उत्साह, गर्मजोशी और हमारे सभी दोस्तों, परिवार और टीम से मिला सहयोग....ऐसा लगा मानों कि दो प्यार करने वालों को मिलाने के लिए पूरी कायनात एक हो गई है और उन्हें वह सबकुछ दे देना चाहती है, जिसकी उन दो लोगों ने उम्मीद की थी, दुआएं की थीं और मांगा था'।
Actor in Police Uniform: पुलिस की वर्दी में छाए ये सितारे, कुछ की फिल्में तो बन गईं एक सफल फ्रेंचाइजी
इससे पहले सोनाक्षी ने शादी की तस्वीरों के साथ लिखा था कि उनकी प्रेम कहानी सात साल पहले 23 जून को ही शुरू हुई थी। अभिनेत्री ने लिखा, 'ठीक सात साल पहले इसी दिन हम दोनों ने एक-दूसरे की आंखों में देखकर तय किया था कि हम साथ रहेंगे। आज हमें सारी चुनौतियों और तकलीफों से यही प्यार निकालकर लाया है। इस मौके पर पहुंचते हुए, हमारे परिवारों का आशीर्वाद हमारे साथ है। आज से हम पति-पत्नी बन गए हैं'।
Hansal Mehta: हंसल मेहता का खुलासा, एक स्टार ने मिन्नतों के बाद भी दिव्यांग बेटे से मिलने से कर दिया था इनकार