फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Niece Zayn Marie Shows Injury Marks After Temporary Detention During Mumbai Protest

मुंबई प्रोटेस्ट: आमिर खान की भांजी जायन मैरी ने दिखाए चोट के निशान, हिरासत से छूटने के बाद शेयर किया वीडियो

Sun, 11 Oct 2026 09:45 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 11 Oct 2026 09:45 PM IST
सार

Zayn Marie Khan: शनिवार को मुंबई पुलिस ने जायन मैरी खान, अभिनेता इमरान खान और लेखा वॉशिंगटन को हिरासत में लिया था। अब जायन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने हाथों, उंगलियों और पैरों पर चोट के निशान दिखाए हैं।

विज्ञापन
Aamir Khan Niece Zayn Marie Shows Injury Marks After Temporary Detention During Mumbai Protest
जायन मैरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम @zaynmarie

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की भांजी और अभिनेत्री जायन मैरी खान हाल ही में मुंबई में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की हिरासत में लिए जाने के बाद चर्चा में हैं। हिरासत में लिए जाने के कुछ घंटों बाद जायन मैरी खान, अभिनेता इमरान खान और लेखा वॉशिंगटन को छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन


जायन मैरी ने वीडियो में क्या कहा?
रविवार को जायन मैरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। इसमें वह कैमरे के सामने अपने शरीर पर दिख रहे चोट के निशान दिखाती नजर आईं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'हमें इतना मत डराओ कि हमारे अंदर डर ही खत्म हो जाए।'
विज्ञापन


प्रोटेस्ट के बाद जायन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।
Trending Videos

Aamir Khan Niece Zayn Marie Shows Injury Marks After Temporary Detention During Mumbai Protest
इमरान खान और जायन मैरी - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों हिरासत में लिए गए थे जायन, इमरान और लेखा?
जायन मैरी खान, इमरान खान और लेखा वॉशिंगटन शनिवार को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मौजूद थे। यहां सिटिजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस (सीजेपी) की ओर से विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया था और कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं मांगी गई थी। पुलिस ने यह भी कहा कि बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, विरोध प्रदर्शन केवल आजाद मैदान में किए जा सकते हैं। पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई के दौरान 400 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया था।

जायन ने शेयर किया ये वीडियो-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zayn Khan (@zaynmarie)

विज्ञापन

Aamir Khan Niece Zayn Marie Shows Injury Marks After Temporary Detention During Mumbai Protest
सीजेपी प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
क्यों हो रहा है प्रदर्शन?
  • CJP ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया था।
  • यह विरोध मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया को लेकर किया जा रहा है।
  • इसी प्रदर्शन के समर्थन में शनिवार को मुंबई में भी कई संगठनों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विरोध जताया।
  • पुलिस ने बिना अनुमति के प्रदर्शन करने पर कई लोगों को हिरासत में लिया।

ये भी पढ़ें- सीजेपी के आंदोलन में गए अभिनेता इमरान की नागरिकता पर विवाद क्यों? क्या बढ़ेगी आमिर के भांजे की परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed