फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jaideep Ahlawat Says He Doesnt Want To Play Cops Repeatedly After Drishyam 3 Success

दृश्यम 3: जयदीप अहलावत का बड़ा बयान, नहीं करना चाहते अब ऐसा रोल; शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर

Sun, 11 Oct 2026 07:22 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 11 Oct 2026 07:22 PM IST
सार

Jaideep Ahlawat: अभिनेता जयदीप अहलावत इन दिनों फिल्म 'दृश्यम 3' पुलिस के किरदार में जलवा बिखेर रहे हैं। लेकिन अब एक्टर ने अपने आने वाले किरदारों को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
Jaideep Ahlawat Says He Doesnt Want To Play Cops Repeatedly After Drishyam 3 Success
फिल्म 'दृश्यम 3' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता जयदीप अहलावत अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। अब अभिनेता को उम्मीद है कि  'दृश्यम 3'  की सफलता उनके करियर में अच्छे बदलाव लेकर आएगी। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह आगे किस तरह के किरदार निभाना चाहते हैं। 
विज्ञापन


ब्लॉकबस्टर सफलता से करियर में क्या बदलाव चाहते हैं जयदीप?
वैरायटी इंडिया से बातचीत के दौरान जयदीप अहलावत से पूछा गया कि किसी फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने से एक अभिनेता के करियर पर क्या असर पड़ता है। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें अभी नहीं पता कि इससे उनके करियर में क्या बदलाव आएगा, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि ये बदलाव अच्छे होंगे।
विज्ञापन


अभिनेता ने कहा, 'ब्लॉकबस्टर सफलता से मेरा करियर किस तरह बदलेगा, मुझे नहीं पता। लेकिन जो भी बदलाव होगा, उम्मीद है कि वह अच्छा होगा। मैं चाहता हूं कि मुझे अच्छे और चुनौतीपूर्ण किरदारों के ऑफर मिलें। मैं यह नहीं चाहता कि मुझसे बार-बार पुलिसवाले का किरदार निभाने के लिए कहा जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Jaideep Ahlawat Says He Doesnt Want To Play Cops Repeatedly After Drishyam 3 Success
फिल्म किंग में नजर आएंगे शाहरुख खान और जयदीप अहलावत - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख के साथ आएंगे नजर 
जयदीप अहलावत ने बातचीत के दौरान अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में भी बताया। उन्होंने खुलासा किया कि वह इस साल शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। इसके अलावा फिलहाल उनकी किसी दूसरी फिल्म की रिलीज तय नहीं है।

अभिनेता ने कहा, 'किंग' इस साल शाहरुख खान सर के साथ रिलीज हो रही है। इसके अलावा मेरी कोई और फिल्म रिलीज नहीं हो रही है।'

ये भी पढ़ें- रामायण: रणबीर कपूर की फिल्म की रिलीज डेट का एलान, मेकर्स ने दी जानकारी; जानें कब से कर सकेंगे एडवांस बुकिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed